Breaking News 22 July 2025: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में SC पहुंची महाराष्‍ट्र सरकार; जम्मू और हिमाचल में लैंडस्लाइड

Todays Breaking News 22 July 2025
X

Today's Breaking News 22 July 2025

देश-दुनिया की मंगलवार (22 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Breaking News 22 July 2025: देश में 24 जुलाई से फिर से जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी सहित 8 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। ससंद भवन में PM मोदी की अध्यक्षता में 1 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे अंडर-19 टेस्ट के तीसरे दिन का खेल। मैच इंग्लैंड के चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। यूपी में बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। तमिलनाडु के शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इसी तरह देश-दुनिया की मंगलवार (22 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Breaking News 22 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स

Live Updates

  • 22 July 2025 1:40 PM

    मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में SC पहुंची महाराष्‍ट्र सरकार
    2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में अब महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शीर्ष कोर्ट में 24 जुलाई को सुनवाई होगी। महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की अपील की थी। मुंबई में 2006 के सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि प्रॉसीक्यूशन यानी सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहे।

  • 22 July 2025 1:39 PM

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड 
    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। 

  • 22 July 2025 7:14 AM

    संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन 
    संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा हुआ। 21 अगस्त तक चलने वाले सत्र में 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। 

  • 22 July 2025 7:12 AM

    आज का मौसम 
    देश में बारिश का दौर जारी है। 24 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से जोरदार बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया, जिसमें एक 5 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी सहित 8 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।

  • 22 July 2025 7:10 AM

    यूपी में कांग्रेस का हल्लाबोल 
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। सभी जिला /तहसील/ब्लाक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। यूपी में कांग्रेस पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। इस चुनाव के जरिए वह 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी।

  • 22 July 2025 7:09 AM

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 लोगों की मौत
    तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले के अंडियापुरम गांव स्थित मरियम्मल फायरवर्क्स में लगभग 50 मजदूर पटाखे बनाने के काम में लगे थे। तीन घायल मजदूरों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story