Today's Breaking News 22 june: अहमदाबाद हादसा- 245 शव परिजनों को सौंपे गए, चंडीगढ़-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट रद्द; पंजाब में ड्रग तस्करों के खिलाफ एक्शन

सोमवार 23 जून 2025 की ताजा ब्रेकिंग खबरें।
Today's Breaking News 22 June 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (22 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 22 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 22 Jun 2025 10:16 PM
अहमदाबाद विमान हादसा: अब तक 245 शव परिजनों को सौंपे गए
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मृतकों की पहचान और उनके पार्थिव शरीरों को परिजनों तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार, अब तक 251 शवों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है, जिनमें से 245 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, दीव, मेहसाणा, गांधीनगर सहित विभिन्न जिलों और राज्यों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, तथा लंदन तक शवों को सुपुर्द किया गया है। डीएनए मिलान की प्रक्रिया फॉरेंसिक विशेषज्ञों और प्रशासन के समन्वय से सटीकता के साथ की जा रही है।
गौरतलब है कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र भी जान गंवा बैठे। केवल एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक की जान बच सकी।
- 22 Jun 2025 2:46 PM
रायपुर एयरपोर्ट में अमित शाह का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। अमित शाह यहां छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों के में डीजीपी और एडीजीपी की बैठक कर सुरक्षा संबंधी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा भी करेंगे।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | Union Home Minister Amit Shah Arrives at Swami Vivekananda Airport, Raipur.
— ANI (@ANI) June 22, 2025
During his visit, Union Home Minister Amit Shah will participate in various programs, including a meeting with the DGP and ADGP of Chhattisgarh and neighbouring states in… pic.twitter.com/GkdqSiJJXF - 22 Jun 2025 2:41 PM
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 146 तकनीकी समस्या के चलते रद्द कर दी गई। पायलट ने उड़ान से पहले जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता लगा लिया। लिहाजा, एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में बिठाया गया, जो यात्री यात्रा रद्द करना चाहते थे, उन्हें पूरा किराया लौटाया गया।
- 22 Jun 2025 1:58 PM
उत्तराखंड: 33 लाख श्रद्धालुओं ने की चार धाम यात्रा
हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है। अब तक करीब 33 लाख श्रद्धालु इसमें शामिल हो चुके हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान हर साल कांवड़ यात्रा भी इसकी तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही मैं इनकी समीक्षा करूंगा।
- 22 Jun 2025 1:48 PM
बठिंडा में ड्रग तस्करों के खिलाफ चला बुलडोजर
पंजाब के बठिंडा में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए उनके दो घरों को ध्वस्त कर दिया। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि धोबियाना बस्ती में जिन दो घरों पर ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है, वे मनजीत कौर और जस्सी के हैं। मनजीत के खिलाफ एनडीपीएस के 10 मामले और जस्सी के खिलाफ भी एनडीपीएस के केस दर्ज हैं।#WATCH | Bathinda, Punjab: Bathinda Police took bulldozer action and demolished two houses of drug smugglers. pic.twitter.com/RHFxtEjR9a
— ANI (@ANI) June 22, 2025 - 22 Jun 2025 1:16 PM
चंडीगढ़-लखनऊ फ्लाइट रद्द
इंडिगो की फ्लाइट 6E 146 को उड़ान से पहले तकनीकी कारणों से रोकना पड़ा। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे।
- 22 Jun 2025 10:53 AM
गुजरात पंचायत चुनाव: अरावली की 133 पंचायतों की 423 बूथों पर मतदान
गुजरात के अरावली जिले की 133 ग्राम पंचायतों के लिए 423 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। करीब 50 चुनाव अधिकारी, 51 सहायक और 2,528 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 638 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
- 22 Jun 2025 10:51 AM
पटना में खुदाई के दौरान बिल्डिंग क्षतिग्रस्त
बिहार की राजधानी पटना स्थित बोरिंग रोड पर अवैध खुदाई के दौरान आस-पास की इमारतों के खंभे गिर गए। NDRF की बचाव टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जेसीबी से गड्ढों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इलाके को स्थिर करने के लिए कई ट्रैक्टरों से रेत मंगवाई गई है।
- 22 Jun 2025 10:47 AM
बैंक धोखाधड़ी केस: पूर्व प्रबंधकों समेत 3 लोगों सजा
सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के दो पूर्व प्रबंधकों और एक निजी व्यक्ति समेत 3 लोगों को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कुल 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
- 22 Jun 2025 10:45 AM
छत्तीसगढ़: CM की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन
छत्तीसगढ़ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपाध्यक्ष मंत्री टंक राम वर्मा हैं। मुख्य सचिव सीईओ हैं। दो विधायक/सांसद और अनुभवी अधिकारी मनोनीत किए गए हैं। राहत आयुक्त का कार्यालय सचिवालय के रूप में कार्य करता है। राजपत्र में प्रकाशित
