Breaking News 21 July 2025: रनवे से फिसला एअर इंडिया का विमान, हिमाचल में लैंडस्लाइड; CM ममता ने कहा - हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं

Today's Breaking News 21 July
Breaking News 21 July 2025 : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होगी। 21 अगस्त तक चलने वाले सेशन में 8 नए और 7 पेंडिंग बिल पेश होंगे। सेशन शुरू होने से पहले PM मोदी मीडिया को ब्रीफ करेंगे। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुल गए। देश में मानसून एक्टिव है। लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, एमपी, यूपी सहित 10 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर का श्रीलंका दौरे का दूसरा दिन। राष्ट्रपति दिसानायके से करेंगे मुलाकात। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (21 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Breaking News 21 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स
Live Updates
- 21 July 2025 7:01 AM
अमरनाथ यात्रा: 3 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा के 16वें दिन 16,886 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। 16 दिनों 3 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री, सोमवार को 23,857 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। - 21 July 2025 7:00 AM
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू
संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र 21 अगस्त यानी 32 दिन तक चलेगा। कुल 21 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मीडिया से मुखातिब होंगे। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अहम मुद्दों पर बयान देंगे। मानसून सत्र से एक दिन पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। - 21 July 2025 6:59 AM
सावन का दूसरा सोमवार आज
सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुल गए। उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगा का जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पहुंची है।
