Today's Breaking News 20 june: बिहार में बारिश से धंसा पुल, श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Todays Breaking News 20 june
X

Today's Breaking News 20 june

देश-दुनिया की शुक्रवार (20 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 20 june: PM मोदी भुवनेश्वर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद बिहार के सीवान में 51 हजार लोगों को PM आवास योजना की पहली किस्त सौंपेंगे। नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। Axiom-4 मिशन अब 22 जून को लॉन्च नहीं होगा। नई तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ जेनेवा में होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे। इसमें ईरान से गारंटी ली जाएगी कि वह अपने परमाणु प्रोग्राम का इस्तेमाल केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए करेगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (20 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 20 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 20 Jun 2025 2:47 PM

    बिहार में बारिश से धंसा पुल
    बिहार के कोठवारा में भारी बारिश के बाद नदी में बाढ़ आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात बाधित है। गया SDM शेरघाटी मनीष कुमार ने बताया-जायजा लिया गया है। तकनीकी पदाधिकारी से जांच कराई जाएगी। अभी आवागमन सुरक्षित नहीं लग रहा है। इसे बंद कराया जाएगा।


  • 20 Jun 2025 12:00 PM

    जन्मदिन पर भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    देहरादून | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने एक गीत के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


  • 20 Jun 2025 10:27 AM

    बंगाल में कार-ट्रक की टक्कर में 9 की मौत
    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में शुक्रवार (20 जून) को भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई दुर्घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया है। 

  • 20 Jun 2025 10:17 AM

    PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने 'X' पर लिखा- उनका जीवन और लीडरशिप देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। पीएम ने आगे कहा- उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। लोगों की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी मिले।

  • 20 Jun 2025 7:13 AM

    श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 
    हिमाचल में मशहूर श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। 10 से 23 जुलाई तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा के लिए भगवान भोले के भक्त शुक्रवार से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। बिना पंजीकरण किसी को भी यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रीखंड जाने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा, क्योंकि इस यात्रा को दुनिया की सबसे खतरनाक ट्रैकिंग वाली धार्मिक यात्राओं में से एक माना जाता है। इसमें श्रद्धालुओं को 32 किलोमीटर संकरे रास्ते से पैदल चलना पड़ता है।

  • 20 Jun 2025 7:11 AM

    22 जून को नहीं होगी 'एक्सिओम मिशन 4' की लॉन्चिंग 
    एक्सिओम मिशन 4 के प्रक्षेपण के लॉन्चिंग में एक बार फिर व्यवधान आ गया है। नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। अब Axiom-4 मिशन 22 जून को लॉन्च नहीं होगा। एक्सिओम स्पेस ने एक बयान में कहा कि नासा ने 22 जून को होने वाले प्रक्षेपण से पीछे हटने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में प्रक्षेपण की नई तारीख तय की जाएगी। 

  • 20 Jun 2025 7:09 AM

    PM मोदी का बिहार और ओडिशा दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 जून) को ओडिशा का दौरा करेंगे। PM मोदी राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम जनता मैदान में 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स पेश करेंगे। PM मोदी बिहार जाएंगे। मोतिहारी के लोगों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story