Today's Breaking News 2 July: गोवा में ED ने की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क, उत्तराखंड में पलटा ट्रक, 10 लोगों के दबे होने की आशंका

Todays Breaking 2 July
X

Today's Breaking 2 July 

देश-दुनिया की बुधवार (2 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 2 July: PM नरेंद्र मोदी बुधवार को 5 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। सबसे पहले PM मोदी घाना पहुंचेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा है। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अंडर-19 वनडे मैच। नॉर्थम्प्टन में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोप तय करने के लिए कड़कड़डूमा सुनवाई शुरू करेगा। इसी तरह देश-दुनिया की बुधवार (2 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 2 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 2 July 2025 3:18 PM

    उत्तर प्रदेश: 27 लाख बिजली कर्मचारी 9 जुलाई को हड़ताल पर
    उत्तर प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) का निजीकरण करने का फैसला किया है। ये दोनों कंपनियां राज्य के 75 में से 42 जिलों में आती हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विद्युत समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर देशभर में बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और इंजीनियरों ने बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया है।

  • 2 July 2025 11:47 AM

    उत्तराखंड में पलटा ट्रक, 10 लोगों के दबे होने की आशंका 
    उत्तराखंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। टिहरी से नरेंद्रनगर आते समय रास्ते में बीच सड़क पर ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर बचाव अभियान शुरू किया। लोगों के साथ मिलकर ट्रक के नीचे से घायलों को निकाला जा रहा है। ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन भी मंगवाई गई है।

  • 2 July 2025 11:10 AM

    गोवा में ED ने की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पणजी रीजनल ऑफिस ने धन PMLA कानून के तहत 60.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर दीं। यह कार्रवाई गोवा में प्रॉपर्टी के जाली दस्तावेजों और धोखाधड़ी करके लेनदेन से जुड़े जमीन घोटाले पर की गई है। 

  • 2 July 2025 9:32 AM

    कोलकाता गैंगरेप के आरोपियों की कस्टडी 8 जुलाई तक बढ़ी
    कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पहले उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। शनिवार को गिरफ्तार किए गए कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी की हिरासत भी बढ़ाकर 4 जुलाई तक कर दी गई है। 

  • 2 July 2025 6:56 AM

    अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना 
    अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते दिखे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

  • 2 July 2025 6:54 AM

    आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
    भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ-मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुेचरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • 2 July 2025 6:50 AM

    PM मोदी जाएंगे घाना 
    PM नरेंद्र मोदी बुधवार को 5 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। सबसे पहले PM मोदी घाना जाएंगे। घाना में पीएम मोदी राष्ट्रपति जॉन महामा से मिलेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार और रिश्तों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान एनर्जी, खेती और डिजिटल तकनीक और वैक्सीन हब डेवलप करने के क्षेत्र में कई समझौते (MoU) साइन होंगे। बता दें कि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा है। इससे पहले 1957 पंडित नेहरू और 1995 में पीएम नरसिम्हा राव घाना के दौरे पर पहुंचे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story