Today's Breaking News 19 june: राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान आधे रास्ते से लौटा

राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान आधे रास्ते से लौटा
X
देश-दुनिया की गुरुवार (19 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 19 june: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार शाम सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। भारत में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार सहित 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें गुजरात की दो, केरल, पंजाब और प. बंगाल की 1-1 सीट है। तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन। सुबह 10 बजे से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर उत्तराखंड जाएंगी। इस दौरान देहरादून स्थित राष्ट्रपति निवास, राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (19 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 19 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 19 Jun 2025 7:03 PM

    प्रधानमंत्री मोदी का बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा

    20 जून (बिहार-सिवान):

    • ₹400+ करोड़ की वैशाली-देवरिया नई रेल लाइन का उद्घाटन
    • पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
    • मरहौरा रेल फैक्ट्री के लोकोमोटिव का गिनी गणराज्य के लिए रवाना
    • ₹1,800 करोड़ के 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का उद्घाटन
    • ₹3,000+ करोड़ की जल, स्वच्छता, सीवेज योजनाओं का शिलान्यास
    • 500 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की आधारशिला
    • पीएम आवास योजना में 53,600 लाभार्थियों को पहली किस्त, 6,600 परिवारों को चाबी

    20 जून (ओडिशा-भुवनेश्वर):

    • भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय समारोह
    • ₹18,600 करोड़ की पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, कृषि परियोजनाओं की शुरुआत

    21 जून (आंध्र प्रदेश- विशाखापत्तनम)

    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समुद्र तट पर योग कार्यक्रम
    • थीम: "Yoga for One Earth, One Health"

    प्रधानमंत्री का यह दौरा बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, स्वच्छता और ऊर्जा क्षेत्रों में व्यापक विकास को गति देगा।

  • 19 Jun 2025 6:59 PM

    अमेरिका: स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू

    अमेरिकी विदेश विभाग ने एफ, एम और जे श्रेणी के विदेशी छात्रों व एक्सचेंज विजिटर्स के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही, अब वीजा के लिए आवेदन करते समय सोशल मीडिया अकाउंट्स को सार्वजनिक रखना अनिवार्य होगा।

    नए नियमों के तहत, सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जाएगी। विदेश विभाग का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि “अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है।”

    इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर अस्थायी रोक लगाई थी, ताकि छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की जा सके। यह निर्णय विशेष रूप से कैंपस में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और यहूदी छात्रों की सुरक्षा चिंताओं के बाद लिया गया है।

    विदेश विभाग ने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से वीजा अपडेट्स की जांच करते रहें और वीजा नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखें।

  • 19 Jun 2025 6:24 PM

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक के मास्टर माइंड संजीव मुखिया के ठिकानों पर ED की दबिश 

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने नीट पेपर लीक केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से जुड़े दो ठिकानों में एक साथ छापेमारी की गई है। नालंदा जिले के बलवा गांव और गोसाई मठ में सर्चिंग जारी है।  

  • 19 Jun 2025 6:21 PM

    BJP सांसद अभिजीत गांगुली की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट

    भाजपा सांसद अभिजीत गांगुली को इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। पिछले दिनों अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। कोलकाता की अस्पताल में ईलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया।  

  • 19 Jun 2025 11:15 AM

    ईरान के हेवी वॉटर रिएक्टर पर इजराइल का हमला  

    इजराइल ने गुरुवार सुबह ईरान के अराक स्थिति हेवी वॉटर रिएक्टर पर हमला कर दिया। हमले से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली। इजराइली सेना (IDF) ने कुछ घंटे पहले ही अराक और खोंडब शहर खाली करने की चेतावनी दी थी। अराक में स्थित हैवी वाटर रिएक्टर ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का अहम हिस्सा है।   

  • 19 Jun 2025 10:37 AM

    राहुल गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे।

  • 19 Jun 2025 10:13 AM

    दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान आधे रास्ते से लौटा

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 टेक्निकल इश्यू के चलते गुरुवार सुबह दिल्ली लौट गई। उसमें क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। बुधवार को भी एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल हैं।

  • 19 Jun 2025 7:42 AM

    राजा हत्याकांड के पांचों आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश
    इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों को गुरुवार 19 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। इन सभी की आठ दिन की पुलिस हिरासत पूरी हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अदालत से इन आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी, ताकि उनसे आगे पूछताछ की जा सके।

  • 19 Jun 2025 7:15 AM

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर उत्तराखंड जाएंगी 
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु शाम साढ़े चार बजे देहरादून पहुंचेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति निकेतन में विश्राम करेंगी। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोले जाने की औपचारिक घोषणा करेंगी। राष्ट्रपति 132 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित 'राष्ट्रपति उद्यान' की आधारशिला भी रखेंगी। कार्यक्रम के अगले चरण में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) जाएंगी, जहां वे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से मिलेंगी और उनके साथ समय बिताएंगी। शनिवार 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगी। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

  • 19 Jun 2025 7:10 AM

    4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
    देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। रिजल्ट 23 जून को आएगा। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story