Today's Breaking News 19 July: दिल्ली में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, ओडिशा में बदमाशों ने लड़की को जिंदा जलाया

20 July 2025: देश दुनिया की महत्वपूर्ण ब्रेकिंग खबरें।
X

20 July 2025: देश दुनिया की महत्वपूर्ण ब्रेकिंग खबरें। 

देश-दुनिया की शनिवार (19 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 19 July: देश के कई राज्यों में पिछले 20 दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन में अबतक देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेता दिल्ली में मीटिंग करेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं होंगी। भारतीय विमेंस टीम और इंग्लैंड विमेंस के बीच दूसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत में नाममात्र के वोट पाने वाली पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (RUPP) की आय में 2022-23 में 223% की वृद्धि हुई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (19 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 19 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 19 July 2025 11:52 AM

    ओडिशा में बदमाशों ने लड़की को जिंदा जलाया
    ओडिशा के पुरी में शनिवार को बदमाशों ने 15 साल की एक लड़की को जिंदा जला दिया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया।उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 

  • 19 July 2025 7:00 AM

    बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 28 जुलाई से होगी आरंभ 
    जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुंछ में 28 जुलाई से शुरू होने वाली बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस उपमहानिरीक्षक तेजिंदर सिंह ने पुंछ में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा का पहला जत्था 28 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना होकर पुंछ जिले की मंडी तहसील पहुंचेगा।

  • 19 July 2025 6:58 AM

    उत्तराखंड में भूकंप
    उत्तराखंड के चमोली में 18 जुलाई की देर रात 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जो जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

  • 19 July 2025 6:57 AM

    गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों की आय बढ़ी 
    देश में नाममात्र के वोट पाने वाली पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (RUPP) की आय में 2022-23 में 223% की वृद्धि हुई है। यह चौंकाने वाली जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में ऐसी 2764 पार्टियां हैं, इनमें से 73% से अधिक (2025) ने तो अपना वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक ही नहीं किया है। वहीं, 739 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों का विश्लेषण किया गया है।

  • 19 July 2025 6:56 AM

    इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 
    भारत के कई राज्य बारिश से तरबतर हैं। मानसून सीजन में अबतक देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 16 जुलाई तक देश में 331.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस टाइम पीरियड की सामान्य बारिश 304.2 मिमी से लगभग 9% ज्यादा है। मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

  • 19 July 2025 6:53 AM

    मानसून सत्र पर I.N.D.I.A. की बैठक आज 
    लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दूसरी बार I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता शनिवार शाम 7 बजे ऑनलाइन बैठक करने वाले हैं। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं होगी। टीएमसी ने पहले बैठक से दूर रहने का संकेत दिया था, लेकिन अब उसने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई नेताओं से बात की थी।  

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story