Today's Breaking News 18 june: PM मोदी की क्रोएशिया प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक, बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी

PM मोदी की क्रोएशिया प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक, बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी
X
देश-दुनिया की बुधवार (18 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 18 june: PM नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार शाम 2 दिन की यात्रा पर क्रोएशिया पहुंचेंगे। PM मोदी क्रोएशिया में प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे। मानसून बुधवार राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल सहित 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में देश का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) 'अर्णाला' कमीशन किया जाएगा। कमीशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट CDS जनरल अनिल चौहान होंगे। इसी तरह देश-दुनिया की बुधवार (18 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 18 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 18 Jun 2025 8:42 PM

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकवाने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर कहा कि ईरान बातचीत के लिए व्हाइट हाउस आने को तैयार है।

  • 18 Jun 2025 4:32 PM

    असम: पशु बलि के आरोप में 7 गिरफ्तार, घर में मिले कंकाल 
    असम के लखीमपुर में पशु बलि के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया, सिरिंग चुक नामघर के पास सड़क किनारे 3 मवेशियों के खोपड़ों बरामद हुए थे। लखीमपुर पुलिस ने इस मामले में मंसूर अली (60), मोहम्मद रज्जाक अली (29), साहा अली (48), दिलुआर हुसैन (25), दिलदार हुसैन (30), अबू कलाम अली (33), जाहिदुल इस्लाम (22) को अरेस्ट किया है। मंसूर अली के आवास की तलाशी में तीन अन्य मवेशियों की खोपड़ियाँ बरामद हुई हैं। तकनीकी विश्लेषण सहित जाँच जारी है।"

  • 18 Jun 2025 3:33 PM

    PM मोदी-ट्रंप के बीच हुई बातचीत में जेडी वेंस का भी जिक्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 35 मिनट की फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी जिक्र आया। पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेंस को साफ कहा गया था कि अगर पाकिस्तान बड़ा हमला करेगा तो भारत उससे भी बड़ा जवाब देगा।

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया कि भारत ने कभी भी अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया। भारत-पाक सीजफायर की बातचीत सीधे दोनों देशों के बीच हुई, वो भी पाकिस्तान के आग्रह पर।

    मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटनाक्रम में न तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बात हुई, न ही किसी तीसरे पक्ष की भूमिका की। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को लेकर ट्रंप ने समर्थन जताया।

    यह बातचीत उस मुलाकात के स्थान पर हुई जो जी-20 सम्मेलन (कनाडा) में प्रस्तावित थी, लेकिन ट्रंप की समयपूर्व वापसी के कारण नहीं हो पाई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी।

  • 18 Jun 2025 3:08 PM

    जयपुर: सड़क जाम करने पर 2 कांग्रेस विधायकों को सजा 

    जयपुर: सड़क पर चक्काजाम करने के मामले में राजस्थान के दो कांग्रेस विधायकों को एक साल की सजा सुनाई गई है। 

  • 18 Jun 2025 2:29 PM

    बार-बार फास्टैग रिचार्ज से जल्द मिलेगी मुक्ति, गडकरी का बड़ा ऐलान

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निजी वाहन चालकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पास 15 अगस्त 2025 से लागू होगा और 200 यात्राएं या 1 वर्ष (जो पहले हो) तक वैध रहेगा। यह सुविधा सिर्फ निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए होगी। इससे बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल प्लाजों पर रुकने से भी राहत मिलेगी। जल्द ही यह पास राजमार्ग यात्रा ऐप और एनएचएआई/मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सरकार इसे टोल विवादों और भीड़ को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है।

  • 18 Jun 2025 1:35 PM

    बिहार के लखीसराय में डबल मर्डर: मुखिया और वार्ड प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

    बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह उर्फ डोमू और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों एक श्राद्ध भोज से लौट रहे थे, जब पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला किया।

    मुख्य बिंदु:

    • घटना वलीपुर गांव में मंगलवार रात 12 से 1 बजे के बीच हुई।
    • दोनों जनप्रतिनिधियों को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
    • ग्रामीणों ने घायल मुखिया और प्रतिनिधि को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
    • हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
    • पुलिस ने विशेष जांच टीम और एफएसएल टीम को जांच में लगाया है।
    • अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा जताया है।
    • घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
    • डबल मर्डर की इस वारदात ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
  • 18 Jun 2025 1:27 PM

    कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में सड़क हादसा: दो युवकों की दर्दनाक मौत

    कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के मनचेनहल्ली तालुक में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एम. गुडलाहल्ली गांव के कृष्णप्पा (30) और हेल विनयमनहल्ली के प्रकाश (24) टाइटैनिक कंपनी में काम पर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मुख्य बिंदु:

    • हादसा पोशेट्टीहल्ली के पास मनचेनहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।
    • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और घटना के बाद फरार हो गया।
    • समय पर पुलिस नहीं पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा।
    • ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
    • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    • स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की है।
  • 18 Jun 2025 1:25 PM

    महाराष्ट्र में तीसरी भाषा को लेकर बड़ा फैसला: कक्षा 1 से 5 तक हिंदी अनिवार्य

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में भाषा नीति को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में बुधवार को राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

    मुख्य बिंदु:

    • सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य भाषा बनी रहेगी।
    • मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी अब तीसरी भाषा होगी।
    • छात्र यदि हिंदी की जगह कोई अन्य भारतीय भाषा पढ़ना चाहें, तो कम से कम 20 छात्रों की मांग पर वह भाषा पढ़ाई जाएगी।
    • यदि शिक्षक उपलब्ध नहीं हुआ, तो वैकल्पिक भाषा ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जाएगी।
    • अन्य माध्यमों के स्कूलों में तीन भाषाएं पढ़ाई जाएंगी: माध्यम भाषा, मराठी और अंग्रेजी।
    • कक्षा 6 से 10 तक भाषा नीति राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होगी।

    सरकार ने इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू करने की बात कही है और इसे डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित कर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है (कोड: 202506172233593421)।

  • 18 Jun 2025 11:56 AM

    बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी
    एअर इंडिया की दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 बीच रास्ते से ही दिल्ली लौट आई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट मंगलवार रात को बाली के लिए रवाना हुई थी और ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के बाद बीच रास्ते से लौट आई। फ्लाइट ने बुधवार तड़के दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइंस की ओर से उनके रूकने की व्यवस्था भी की गई है। 

  • 18 Jun 2025 11:32 AM

    तीन महीने पहले ही बदला गया था एअर इंडिया प्लेन का इंजन
    अहमदाबाद विमान हादसे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। करीब 12 साल पुराने इस प्लेन के राइड साइड वाले इंजन की हाल ही में मरम्मत की गई थी और उसे तीन महीने पहले मार्च 2025 में बदला गया था। अहमदाबाद से कनाडा के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घनटाग्रस्त हो गया और इसमें 12 क्रू मेंबर्स समेत 242 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story