Today's Breaking News 18 July: मानसून सत्र पर 19 जुलाई को होगी I.N.D.I.A. की बैठक, बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम की धमकी

Today's Breaking News 18 July
Today's Breaking News 18 July: देशभर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से बिहारवासियों को 7217 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रैली करेंगे। 500 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक चॉल का कुछ हिस्सा ढह गया। मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (18 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 18 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 18 July 2025 7:04 PM
MP बनेगा डेटा हब, स्पेन में हुए MOU
बार्सिलोना, स्पेन | मध्य प्रदेश में टिकाऊ डेटा सेंटर, इमर्शन कूलिंग समाधान और ग्रीन डिजिटल बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण MOU हुए हैं। मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और सबमर टेक्नोलॉजीज ने इन अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- 18 July 2025 7:01 PM
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में 16 विधेयक पारित
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 16 विधेयक पारित किए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इसमें महत्वपूर्ण विधेयक, अनुपूरक मांगें और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक भी पारित किया गया। विपक्ष का भी सकारात्मक सहयोग मिला, लेकिन बाद में दबाव के चलते बाहर विरोध किया।
- 18 July 2025 11:07 AM
बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है।
- 18 July 2025 10:47 AM
मानसून सत्र पर 19 जुलाई को होगी I.N.D.I.A. की बैठक
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दूसरी बार I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता 19 जुलाई (शनिवार) शाम को बैठक करने वाले हैं। इसमें तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं होंगी। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई नेताओं से बात की है। - 18 July 2025 9:55 AM
भारत में रूसी महिला बच्चे के साथ लापता
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक अनोखे केस में एक रूसी महिला के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। महिला 7 मई से बच्चे को लेकर गायब है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से दोनों को ढूंढने का आदेश दिया है। - 18 July 2025 9:34 AM
PM मोदी बिहारवासियों को देंगे 7217 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, IT और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन-शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे। - 18 July 2025 9:32 AM
देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश में भारी बारिश हो रही है। बिहार में 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
