Today's Breaking News 17 July: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग

Todays Breaking News 17 July
X

Today's Breaking News 17 July

देश-दुनिया की गुरुवार (17 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 17 July: राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे। इस दिन मानवाधिकारों के हितैषी माने जाने वाले जॉन लुईस की पुण्यतिथि भी है। ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर 12 जुलाई को कॉलेज कैंपस में आत्मदाह किया था। आत्मदाह के विरोध में कांग्रेस ने आज ओडिशा बंद बुलाया है। झमाझम बारिश और मौसम खराब के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। सिंगापुर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की 4 दिवसीय एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) होगी। इसमें 2 टियर टेस्ट सिस्टम, T20 वर्ल्ड कप का विस्तार और नए सदस्यों की मंजूरी के बारे में बात होगी।

Today's Breaking News 17 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 17 July 2025 11:56 AM

    पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग
    बिहार की राजधानी पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में चार अपराधियों ने एक कैदी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था। इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था।  


  • 17 July 2025 11:00 AM

    मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार
    सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल से प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सदस्य को जबरन वसूली और संगठन में सदस्यों की भर्ती में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह थौबल और बिष्णुपुर जिलों में एक्टिव था।जिरीबाम जिले में सात हथियार बरामद हुए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

  • 17 July 2025 9:47 AM

    ओडिशा में कांग्रेस सहित 8 पार्टियों का प्रदर्शन
    ओडिशा में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया। प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोक दिया। भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम किया। यात्रियों को पैदल ही घर जाना पड़ा। भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर टायर जलाए गए। जिसके चलते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वहीं आसपास की कई दुकानों को बंद रखा गया। मार्केट में सन्नाटा रहा। मयूरभंज में भी लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे।

  • 17 July 2025 8:00 AM

    इन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट 
    देश में झमाझम बारिश अब आफत बन गई है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

  • 17 July 2025 7:14 AM

    अमरनाथ यात्रा स्थगित 
    खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। गुरुवार को जम्मू के यात्री निवास से कोई भी जत्था रवाना नहीं होगा। यात्रियों को मौसम के अनुकूल होने तक इंतज़ार करना होगा। इससे पहले प्रशासन द्वारा 15 जत्थों को सफलतापूर्वक यात्रा के लिए रवाना किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा मौसम स्थिति श्रद्धालुओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिससे रास्तों के अवरुद्ध होने की आशंका है। यदि शुक्रवार को मौसम साफ रहता है, तो यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है। बालटाल मार्ग से भी गुरुवार की यात्रा स्थगित रहेगी।

  • 17 July 2025 7:11 AM

    'बोइंग-787 के फ्यूल स्विच में खराबी नहीं' 
    एअर इंडिया ने अपने बोइंग-787 सीरीज के सभी विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग फीचर की जांच पूरी होने की जानकारी दी। एयरलाइन कंपनी ने अपने पायलटों को भेजे एक मैसेज में बताया कि जांच के दौरान फ्यूल स्विच में कोई खराबी नहीं पाई गई।

  • 17 July 2025 7:10 AM

    कांग्रेस ने बुलाया ओडिशा बंद 
    ओडिशा के बालासोर में स्थित फकीर मोहन महाविद्यालय की छात्रा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर 12 जुलाई को कॉलेज कैंपस में आत्मदाह किया था। छात्रा को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई थी। छात्रा के आत्मदाह के विरोध में कांग्रेस ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story