Today's Breaking News 16 june: दिल्ली में 36 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर, पेरू लीम में 6.1 तीब्रता का भूकंप

सोमवार (16 जून) की ताजा खबरें।
Today's Breaking News 16 June : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कनाडा में 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी G7 समिट में 6वीं बार शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एविएशन सिक्योरिटी के लिए गठित कमेटी की बैठक होगी। पेरू लीम में आया 6.1 तीब्रता का भूकंप आया। बेंगलुरु भगदड़ केस में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई होगी। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (16 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 16 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 16 Jun 2025 2:32 PM
Health Update: सोनिया गांधी की हालत स्थिर
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट की समस्या के चलते रविवार रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के मुताबिक, 78 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वे सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
यह इस महीने दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी उनकी एमआरआई जांच हुई थी, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी।
इससे पहले फरवरी में भी पेट से जुड़ी दिक्कत के चलते वे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सितंबर 2022 में वह मेडिकल जांच के लिए अमेरिका गई थीं, जिसके कारण उन्होंने संसद का मानसून सत्र छोड़ दिया था।
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- 16 Jun 2025 2:18 PM
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: सिक्किम मार्ग से पहले जत्थे ने की यात्रा शुरू
सिक्किम के नाथुला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे ने गंगटोक से सोमवार को यात्रा शुरू की। देशभर से आए 35 श्रद्धालुओं के इस दल को ITBP और सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई। श्रद्धालु पहले 18वें माइल और शेरथांग स्थित अनुकूलन केंद्रों में ठहरेंगे और 20 जून को तिब्बत में प्रवेश करेंगे। इस बैच में ITBP का एक डॉक्टर भी शामिल है।
2025 में कुल 15 बैच रवाना होंगे-10 बैच सिक्किम से नाथुला दर्रे और 5 बैच उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे से गुजरेंगे। यात्रा जून से अगस्त तक आयोजित की जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, आवेदन केवल kmy.gov.in वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
- 16 Jun 2025 2:09 PM
अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अतरासी गांव के जंगल में स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को तेज धमाका हो गया। धमाके में फैक्ट्री की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। हादसे में अब तक 4 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
- 16 Jun 2025 1:48 PM
दिल्ली पुलिस ने भारत नगर इलाके से 36 अवैध बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट किए। यह लोग लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे।
- 16 Jun 2025 1:24 PM
पाकिस्तान ने किया ईरानी दावे का खंडन
ईरान के कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलाई गई इस अफवाह कि 'पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा', को पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस दावे को बिलकुल बेबुनियाद और भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहें दोनों देशों के बीच तनाव फैलाने का प्रयास हैं और इन पर विश्वास न किया जाए।
- 16 Jun 2025 1:20 PM
मुंबई में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर
मुंबई में हाल ही में स्कूलों, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास और होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। देवनार के कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और समतानगर के रायन इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जबकि अमेरिकी दूतावास और ग्रैंड हयात होटल को फोन पर धमकी दी गई थी।
अब तक की जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। देवनार और समतानगर थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस मेल व कॉल भेजने वालों की तलाश में जुटी है।
- 16 Jun 2025 12:53 PM
प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस में मिला सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान मिला है। इस दौरान निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की बैठक हुई। राष्ट्रपति निकोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निकोसिया पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने भी पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया। मोदी मोदी के नारे लगाए।
- 16 Jun 2025 12:52 PM
सोनिया गांधी की हालत स्थिर
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल (15.06.2025, रविवार) रात 9:00 बजे सर गंगा राम अस्पताल में पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
- 16 Jun 2025 12:12 PM
जनगणना के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी, राजपत्र अधिसूचना जारी की गई।
- 16 Jun 2025 11:08 AM
मेरठ में एनकाउंटर, गौतस्कर को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने गौ तस्कर का एनकाउंटर किया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि भवनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी, तभी यामीन नामक अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
