Today's Breaking News 15 june: लालू यादव को बिहार SC आयोग का नोटिस, युवक की मौत, सांसद गंगोपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस यात्रा पर

रविवार (15 जून 2025) की ताजा खबरें।
Today's Breaking News 15 June : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन की साइप्रस यात्रा पर जाएंगे। किसी भारतीय PM का 2 दशक बाद यह पहला साइप्रस दौरा है। गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में यूपी पुलिस के 60,244 कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। उत्तर प्रदेश का ये अब तक का सबसे बड़ा कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट है। आयरलैंड Vs वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रात 7:30 बजे से ब्रेडी में खेला जाएगा। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (15 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 15 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 15 Jun 2025 11:19 AM
दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में मोबाइल टावर गिरा
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में तेज आंधी के कारण 100 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गिर गया। राहत की बात है कि सुबह 4 बजे हुई इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने बताया कि घटना मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के बी2 ब्लॉक में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस, सांसद, विधायक और एमसीडी से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें हाई-मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है।
- 15 Jun 2025 8:55 AM
अमेठी में भीषण हादसा, एम्बुलेंस सवार 5 लोगों की मौत
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस पिकअप से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार 5 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। परिवार लखनऊ से शव लेकर बिहार जा रहा था।
- 15 Jun 2025 8:17 AM
केदारनाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के पास सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ। गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5 बजे उड़ान भरी थी, जिसमें पायलट समेत 7 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के मौत की खबर है।
- 15 Jun 2025 7:54 AM
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस रवाना
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के लिए रवाना हुए। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसके दौरान वे 16-17 जून को कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और क्रोएशिया का भी दौरा करेंगे।
- 15 Jun 2025 7:53 AM
उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता
उत्तराखंड | देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के आसपास अचानक लापता हो गया। ADG कानून व्यवस्था डॉ वी मुरुगेशन ने बताया कि हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच गायब हुआ है।
- 15 Jun 2025 7:47 AM
संभल के 4 कस्बों में अतिक्रमण विरोधी अभियान
उत्तर प्रदेश: संभल के चार कस्बों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। DM राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि कोई सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो उसे 15 दिन का नोटिस दिया जाता है, उसके बाद अनुरोध किया जाता है कि वह खुद से कब्जा हटा ले, नहीं तो सख्ती पूर्वक हटा दिया जाता है। रविवार को बहजोई, चंदौसी, संभल और सिरसी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जा रही है।
- 15 Jun 2025 7:45 AM
उत्तराखंड में योग-ध्यान केंद्र के लिए 20 लाख की सब्सिडी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'रन फॉर योगा' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कहा, हमारी सरकार उत्तराखंड को योग और वेलनेस पर्यटन की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हाल ही में हमने नई योग नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने 20 लाख तक की सब्सिडी दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि योग सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर नागरिक की नियमित दिनचर्या में शामिल हो।
- 15 Jun 2025 7:45 AM
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 'रन फॉर योगा' मैराथन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'रन फॉर योगा' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कहा, 21 जून को 11वां योग दिवस है। हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत ठीक 25 दिन पहले 27 मई को की थी, हरियाणा के अलग-अलग विभागों में, अलग-अलग NGO के माध्यम से, अलग-अलग संस्थाओं द्वारा लगातार योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 जून को पूरा हरियाणा इस योग दिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाएगा। क्योंकि अगर हम सब योग से जुड़ते हैं, तो इससे कई बीमारियां ठीक होती हैं। हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
- 15 Jun 2025 7:44 AM
'मेट्रो इन दिनो' : अनुपम खेर ने बताई फिल्म की कहानी
मुंबई | अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' का प्रमोशन करने मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा, "फिल्म में मैं 'परिमल' का किरदार निभा रहा हूं, जो सेवानिवृत्त है और बहू के साथ कोलकाता में रहता है। 'परिमल' अपने बेटे की मौत हो जाती है। नीना और मैं उसके सहपाठी थे। संभावना है कि हम रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए।। 50 साल बाद हम एक-दूसरे से मिलते हैं। अनुराग बसु ने फिल्म में इन कहानियों को खूबसूरती से बुना है।
- 15 Jun 2025 7:40 AM
दिल्ली NCR में आंधी तूफान, घर में रहने की चेतावनी
दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी अलर्ट जारी किया है। ट्वीट कर बताया कि दिल्ली और NCR में गरज चमक के साथ तीव्र बारिश और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसलिए सभी लोग घरों में रहें। बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।
