Today's Breaking News 14 june: बिहार में 18 IPS के तबादले, MP-राजस्थान में NIA की रेड, बेंगलुरु में 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार

रविवार (15 जून 2025) की ताजा खबरें।
Today's Breaking News 14 june: मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में शनिवार से भाजपा विधायकों और सांसदों का 3 दिन का प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा। गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET UG का रिजल्ट जारी करेगी। 23 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। PM नरेंद्र मोदी शनिवार को G7 समिट में हिस्सा लेने कनाडा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वे साइप्रस जाएंगे। राजस्थान, MP-UP, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल- साउथ अफ्रीका Vs ऑस्ट्रेलिया मैच का चौथा दिन। लॉर्ड्स में दोपहर 3 बजे से। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (14 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 14 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 14 Jun 2025 8:27 PM
बिहार में 18 IPS अधिकारियों के तबादले
बिहार सरकार ने पटना में हालिया फायरिंग के बाद IPS अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया। पटना SSP और तीन सिटी SP सहित कुल 18 IPS अधिकारियों की तैनाती बदलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी।
- 14 Jun 2025 8:24 PM
लैंड पूलिंग नीति: पंजाब के मंत्री बोले-बिना सहमति नहीं लेंगे जमीन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने लैंड पूलिंग नीति का बचाव किया है। लुधियाना में कहा, यह सबसे अच्छी नीति है और इससे केवल भू-माफिया ही परेशान हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की सहमति के बिना कोई भी जमीन नहीं ली जाएगी और विकसित भूखंड वापस किए जाएंगे।
- 14 Jun 2025 8:22 PM
महाराष्ट्र : वलपाड़ा के केमिकल गोदाम में भीषण आग
महाराष्ट्र के भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र के वलपाड़ा के प्रितेश कॉम्प्लेक्स स्थित केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं
- 14 Jun 2025 4:06 PM
एक्सियम 4 मिशन : 19 काे ISS जाएंगे शुभांशु शुक्ला
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ले जाने वाले एक्सियम 4 मिशन अब 19 जून काे उड़ान भरेगा। ISRO ने बताया कि ये मिशन 14 दिन का होगा। पहले 11 जून को शाम 5.30 बजे इसे लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऑक्सीजन लीक के कारण इसे टाला गया था। मिशन में शुभांशु शुक्ला सहित विभिन्न देशों के 4 सदस्य जाएंगे।
- 14 Jun 2025 2:00 PM
NEET UG 2025 Scam: सीबीआई ने दो गिरफ्तार किए
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET UG 2025 के स्कोर में हेरफेर का झांसा देकर उम्मीदवारों से पैसे ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को NTA अधिकारियों से जुड़ा बताकर प्रति उम्मीदवार 90 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 87.5 लाख तक कम की गई।
CBI ने 9 जून को केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि एक आरोपी सोलापुर से है और दूसरा नवी मुंबई में कंसल्टेंसी चलाता है। आरोपियों के मोबाइल से रोल नंबर, एडमिट कार्ड, OMR शीट और हवाला लेनदेन के सबूत मिले हैं।
CBI ने 9 और 10 जून को दोनों को महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया। फिलहाल वे 16 जून तक पुलिस हिरासत में हैं। जांच में अब तक NTA या किसी सरकारी अधिकारी की भूमिका नहीं पाई गई है। CBI ने अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि वह शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- 14 Jun 2025 1:38 PM
मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
मणिपुर में शुक्रवार (13 जून) रात सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इनमें 328 हथियार, 591 मैगजीन और 8,600 से अधिक राउंड विस्फोटक शामिल है। मणिपुर पुलिस ने इस कार्रवाई में जनता से सहयोग की अपील की है।
- 14 Jun 2025 12:34 PM
दिल्ली के CCA भवन में भीषण आग
दिल्ली के जनपथ रोड स्थित CCA भवन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
- 14 Jun 2025 11:39 AM
MP-राजस्थान में NIA की रेड
मध्य प्रदेश और राजस्थान में शनिवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम मध्य प्रदेश के भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में चार जगह एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों से जुड़े इनपुट के आधार पर की जा रही है।
- 14 Jun 2025 10:34 AM
बेंगलुरु में 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए कीमत की MDMA ड्रग्स के साथ एक विदेशी को गिरफ्तार किया। आरोपी कुछ साल पहले दिल्ली आया था और हाल ही में ड्रग की खेप के साथ बेंगलुरु पहुंचा था। कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई। - 14 Jun 2025 9:15 AM
कक्षा 8 तक के स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे
उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। योगी सरकार ने यह फैसला प्रदेश में चल रही हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते लिया है। स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टी की गई थी। 16 जून से बच्चों की पढ़ाई शुरू होनी थी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया- शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को 16 जून से स्कूल आना होगा। वे स्कूल के काम निपटाएंगे।भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में कक्षा 8 तक के स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद pic.twitter.com/qcRn9Sk3dq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2025
