Today's Breaking News 13 june: पंजाब की इन्फ्लुएंसर कमल भाभी के 2 हत्यारे गिरफ्तार, 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

सोमवार (16 जून) की ताजा खबरें।
Today's Breaking News 13 june: इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके फाइटर जेट्स ने शत्रु देश पर शुक्रवार सुबह हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्लेन हादसे वाली जगह जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का मैच होगा। अहमदाबाद विमान हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। एयर इंडिया ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (13 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 13 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 13 Jun 2025 7:59 PM
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बात
ईरान पर हवाई हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़, और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से तत्काल बातचीत की। इजरायली प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं को इस हमले की वजह की जानकारी दी।
Received a phone call from PM @netanyahu of Israel. He briefed me on the evolving situation. I shared India's concerns and emphasized the need for early restoration of peace and stability in the region.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 1:46 PM
पंजाब की इन्फ्लुएंसर कमल भाभी के 2 हत्यारे गिरफ्तार
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।#WATCH बठिंडा(पंजाब): एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने बताया, " 11 जून को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पता चला कि मृतक कमला कौर भाभी के नाम से इंस्ट्राग्राम अकाउंट चलाती थी। ये वीडियो बनाने के लिए अलग-अलग शहरों में जाती थी... मामले में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जिन्होंने इसकी… pic.twitter.com/BTNgVNvsyz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 1:30 PM
'मेरी मां और बेटी नहीं मिली'
जिस बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर प्लेन गिरा, उसके कुक ठाकुर रवि ने बताया कि हादसे में उनकी मां और दो साल की बेटी लापता है। वे अपनी मां और पत्नी के साथ इस मेस में खाना बनाते थे। मेडिकल के यूजी मेस में मैं, मेरी मां और मेरी पत्नी काम करते हैं। विमान दुर्घटना के समय मेरी मां और मेरी दो साल की बेटी अंदर ही रह गई। मेरी मां और मेरी बेटी अभी तक नहीं मिली हैं।#WATCH अहमदाबाद | बी.जे. मेडिकल के यूजी मेस में खाना बनाने वाले ठाकुर रवि ने बताया, "बी.जे. मेडिकल के यूजी मेस में मैं, मेरी मां और मेरी पत्नी सभी यहां काम करते हैं। विमान दुर्घटना के समय मेरी मां और मेरी दो साल की बेटी यहां अंदर ही रह गई। मेरी मां और मेरी बेटी अभी तक नहीं मिली… pic.twitter.com/5oP5a7jPmI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 11:47 AM
एयर इंडिया: विमान को बम से उड़ाने धमकी, थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रबंधन को फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली, जिसके बाद थाईलैंड में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच पड़ताल कराई जा रही है।
- 13 Jun 2025 9:53 AM
इजरायल-ईरान तनाव पर भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की है। यह चेतावनी इजरायल द्वारा ईरान पर ‘नेशन ऑफ लायंस’ नामक बड़े हवाई हमले के बाद आई है। दूतावास ने सभी भारतीयों से सतर्क रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। नागरिकों से सेफ्टी शेल्टर के निकट रहने और आधिकारिक चैनलों से अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है। यह प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के चलते की गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। स्थिति अस्थिर बनी हुई है और पूरे इजरायल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
- 13 Jun 2025 7:41 AM
राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाह
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मेघालय पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बना लिया था। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई। - 13 Jun 2025 7:07 AM
PM मोदी जाएंगे अहमदाबाद
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार बच पाए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे प्लेन हादसे की जगह का दौरा करेंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। - 13 Jun 2025 7:03 AM
इजराइल ने ईरान पर किया हमला
इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके फाइटर जेट्स ने शत्रु देश पर शुक्रवार सुबह हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी की इस हमले में मौत हो गई है। इजराइल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बजे रहे हैं। काट्ज ने कहा कि ईरान के जवाबी हमले को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ देश में अगले आदेश तक हवाई इलाके बंद कर दिए गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- ईरान के पास हमें नुकसान पहुंचाने की बड़ी क्षमता है। हमने इसके लिए भी तैयारी कर ली है। मैं इजराइली नागरिकों से अगले कुछ दिनों तक सहयोग करने की अपील करता हूं। - 13 Jun 2025 7:02 AM
यूपी-MP सहित 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
देश में मानसून 29 मई से मुंबई-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट है। शुक्रवार को अधिकतर जगहों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। इन राज्यों में दिन के साथ-साथ रातें भी तपेंगी। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। - 13 Jun 2025 7:00 AM
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन
सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। गुरुवार को वे पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। खेल रुकवाकर वे मैदान से बाहर गए और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, शायद उन्होंने खेल के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी। वे 53 साल के थे। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एयर इंडिया हादसे पर सोशल मीडिया पर दुख जताया था। उनके दो बच्चे हैं।
