mahua moitra wedding pinaki mishra: महुआ मोइत्रा ने रचाई गुपचुप शादी, जानिए कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

महुआ मोइत्रा ने रचाई गुपचुप शादी, जानिए कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
X
mahua moitra wedding: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में गुपचुप शादी की। जानें शादी की डिटेल्स और महुआ की निजी व राजनीतिक ज़िंदगी।

Mahua Moitra marriage: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से लोकसभा सांसद रहे पिनाकी मिश्रा के साथ सात फेरे लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोइत्रा और पिनाकी ने जर्मनी में शादी रचाई है। शादी के बाद मोइत्रा-पिनाकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में मोइत्रा मुस्कुराती दिख रही हैं। पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों से सजी हैं। इसी तस्वीर ने इस गुपचुप शादी की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर न तो महुआ और न ही उनकी पार्टी की तरफ से कोई बयान आया है।

50 साल की महुआ और 65 के पिनाकी
दावा किया जा रहा है कि दोनों ने 3 मई को ही जर्मनी में शादी कर ली थी। सेरेमनी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। 50 साल की महुआ बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद हैं। 65 साल के पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी के पूर्व सांसद हैं। TMC की सबसे मुखर सांसदों में से शामिल महुआ मोइत्रा ने पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी। बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद महुआ तीन साल तक सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राय के साथ रिलेशनशिप में भी थीं। बाद में दोनों में झगड़ा हो मोइत्रा ने उनपर आपराधिक अतिक्रमण, चोरी, अश्लील संदेश और दुर्व्यवहार के लिए के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।


जानिए कौन हैं महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा का जन्म 22 अक्टूबर 1974 को हुआ। माता का नाम मंजू मोइत्रा और पिता का द्विपेंद्र लाल मोइत्रा है। असम के लाबाक में जन्मीं मोइत्रा पहले निवेश बैंकर थीं। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक JP मॉर्गन में काम करती थीं। 2009 में लंदन की अपनी नौकरी छोड़कर भारतीय राजनीति में कदम रखा। मोइत्रा ने मासाचुसेट्स के माउंट होलीओक कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।


2009 में राजनीतिक पारी की शुरुआत

2009 में मोइत्रा ने कांग्रेस के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। एक साल बाद मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। महुआ ने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था। 2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णनगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीतीं। देहाद्राय ने 2023 में महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले बिजनेसमैन और हीरानंदानी ग्रुप के CEO दर्शन हीरानंदानी से घूस लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद 8 दिसंबर, 2023 को महुआ को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। 2024 लोकसभा चुनाव में वह बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार सांसद बनीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story