SpiceJet Flight: दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 205 यात्री थे सवार

SpiceJet Flight
Delhi-Srinagar SpiceJet Flight Emergency Landing: दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में उस समय 205 यात्री, 4 बच्चे और 7 क्रू मेंबर मौजूद थे। राहत भरी खबर ये रही कि विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
अधिकारियों के मुताबिक, क्रू मेंबर ने प्रेसराइजेशन की समस्या की सूचना दी और तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की। विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित उतारा गया। राहत की बात ये रही कि किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई।
सभी सुरक्षित, मेडिकल मदद की जरूरत
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों और क्रू को किसी मेडिकल मदद की जरूरत नहीं पड़ी। विमान की अब तकनीकी जांच की जाएगी ताकि खराबी की असली वजह सामने आ सके।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 से अधिक लोगों की मौत
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। इस विमान दुर्घटना में 270 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी नाम शामिल है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, लेकिन उड़ान भरन के तुरंत बाद एक हॉस्टल से जा टकराया। इस हादसे में हॉस्टल में रह रहे कई छात्रों की भी मौत हुई थी।
बढ़ती फ्लाइट घटनाओं पर चिंता
पिछले कुछ महीनों में हवाई सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कभी मौसम के कारण तो कभी तकनीकी खराबी के कारण विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ रही है। इससे यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है।
- दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।
- अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश, जिसमें 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
- अब श्रीनगर स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।
