San Francisco to Mumbai: एअर इंडिया विमान का इंजन फिर हुआ खराब; कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारा

Air India: 'एयर इंडिया' विमानों पर लगातार मुसीबत आ रही है। मंगलवार (17 जून) को सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। गड़बड़ी का पता चलते ही यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के इंजन की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार (16 जून) को हॉन्गकॉन से दिल्ली की उड़ान भरते ही 'एयर इंडिया' फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई। तुरंत विमान की हांगकांग में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसी तरह दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा था। 'एयर इंडिया' विमानों में बार-बार आ रही खराबी चिंता का विषय है।
VIDEO | Kolkata: An Air India flight from San Francisco to Mumbai via Kolkata suffered a technical snag in one of its engines, requiring passengers to be deplaned during a scheduled halt at the city airport early on Tuesday.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
Flight AI180 arrived on time at the city airport at… pic.twitter.com/0MSUiiwPdZ
AI180 प्लाइइट को जाना था मुंबई
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट-AI180 सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। 16 जून की रात 12:45 बजे बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान कोलकाता पहुंचा। विमान को मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। अचानक विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ में देरी हुई। गड़बड़ी का पता चलने के बाद कैप्टन ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सुबह 5:20 बजे यात्रियों को विमान से उतरने को कहा। यात्रियों को उतारने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के इंजन की जांच की जा रही है।
बार-बार आ रही खराबी
एयर इंडिया के विमान बार-बार खराब हो रहे हैं। तकनीति खराबी के कारण फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है। एक दिन पहले सोमवार को फ्लाइट-AI315 ने हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली की उड़ान भरी। उड़ते ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीति खराबी आ गई। पायलट ने सक्रियता दिखाई। सूझबूझ के साथ तुरंत तकनीकी खराबी की सूचना दी। फिर विमान की हांगकांग में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
आधे रास्ते लौट रहे विमान
दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या आ गई। गड़बड़ी का पता चलते ही बोइंग 737 विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। 15 जून को भारत आ रहे दो अंतरराष्ट्रीय बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को भी बीच रास्ते से लौटना पड़ा था। ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। जर्मनी के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा।
बम की सूचना पर इमरजेंसी लैंडिंग
शुक्रवार को भी बम की सूचना पर एयर इंडिया विमान की फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। शुक्रवार (13 जून) को सुबह 9.30 बजे फ्लाइट AI-379 ने थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। 25 मिनट बाद प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान में सवार 156 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तुरंत अंडमान सागर में विमान पलटी मारी और फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
लखनऊ: एयरलाइंस फ्लाइट से निकली चिंगारी
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिनगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इस दौरान विमान में हजयात्री बैठे हुए थे। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अहमदाबाद में विमान क्रैश, 275 की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार(12 जून) को बड़ा हादसा हुआ। एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा। हादसे में 241 पैसेंजर्स सहित 275 लोगों की मौत हुई। विमान में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। सिर्फ एक यात्री की जान बची है।
