Republic Day 2026 Photo: कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन, ऑपरेशन सिंदूर बना परेड का सबसे बड़ा आकर्षण

Republic Day 2026 Photo
X

Republic Day 2026 Photo

Republic Day 2026 Photo: कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन। ऑपरेशन सिंदूर झांकी, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, फाइटर जेट और नौसेना-वायुसेना की दमदार झलक।

Republic Day 2026 Photo: 77वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने पूरी दुनिया के सामने अपनी सैन्य शक्ति, स्वदेशी हथियारों और त्रि-सेवा समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर आधारित झांकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मिसाइल सिस्टम, टैंक, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और अत्याधुनिक युद्ध तकनीक के साथ भारत ने अपनी रणनीतिक क्षमता का दमदार संदेश दिया।

भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त झांकी 'ऑपरेशन सिंदूर: जॉइंटनेस से विजय' ने परेड में सबसे अधिक तालियां बटोरीं। शीशे से ढके इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल सेंटर में ब्रह्मोस और S-400 जैसे हथियारों के इस्तेमाल का सजीव चित्रण किया गया।

भारतीय सेना ने पहली बार परेड में फेज्ड बैटल एरे फॉर्मेट का प्रदर्शन किया। इसमें एरियल सपोर्ट के साथ हाई मोबिलिटी रिकॉनिसेंस व्हीकल और स्वदेशी आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल शामिल रहे।

प्रहार फॉर्मेशन में उड़ते ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लिए नजर आए, जिनके साथ उनके हथियारबंद संस्करण रुद्र भी शामिल थे।

T-90 भीष्म और मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन ने सलामी मंच के सामने से गुजरते हुए भारत की जमीनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। ऊपर से अपाचे AH-64E और प्रचंड हेलीकॉप्टरों ने हवाई सुरक्षा दी।

परेड में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम और सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम ने भारत की मारक क्षमता को दर्शाया।

भारतीय नौसेना की झांकी में प्राचीन समुद्री विरासत से लेकर आधुनिक शक्ति तक का संगम दिखा। INS विक्रांत, INS उदयगिरी और ऐतिहासिक जहाज INSV कौंडिन्य आकर्षण का केंद्र रहे।

भारतीय वायु सेना के राफेल, सुखोई-30, मिग-29 और जैगुआर विमानों ने 'सिंदूर फॉर्मेशन' में आसमान को गर्जना से भर दिया। यह फ्लाईपास्ट परेड का सबसे रोमांचक क्षण रहा।

डीआरडीओ ने अपनी अत्याधुनिक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल LR-AShM का प्रदर्शन किया, जो स्थिर और गतिशील दोनों तरह के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।

यूरोपीय संघ का सैन्य दस्ता भी परेड में शामिल हुआ। यह यूरोप के बाहर किसी राष्ट्रीय परेड में EU की पहली भागीदारी रही।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में 17 राज्यों और 13 केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 30 झांकियों ने सांस्कृतिक विविधता और विकास की झलक पेश की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story