राजस्थान में बड़ा विमान हादसा: चूरू में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, बिखरे मिले शव के टुकड़े

Rajasthan Churu Fighter Jet Crash
Rajasthan fighter jet crash: राजस्थान से बड़ी खबर है। चूरू में बुधवार (9 जुलाई) को बड़ा विमान हादसा हो गया। भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। विमान का मलबा बिखरा पड़ा है। मलबे के पास से शव के टुकड़े भी मिले हैं। हादसा राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में हुआ।
Rajasthan: IAF's Jaguar fighter jet crashes near Churu
— ANI Digital (@ani_digital) July 9, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/3gKaiSGrnp#IAF #Jaguarfighterjet #crash pic.twitter.com/EYsFixSMlc
तेज धमाका सुनकर पहुंचे ग्रामीण
भाणूदा में जिस जगह लड़ाकू विमान गिरा, वहां बड़ा गड्ढा हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ पहुंची। शव के अलग-अलग टुकड़े मिले। प्लेन के मलबे पर जगुआर लिखा हुआ दिख रहा है। चारों तरफ फाइटर जेट जगुआर के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलते ही राजलदेसर थाना पुलिस पहुंची। शव के पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके।
A Jaguar fighter aircraft of the Indian Air Force has crashed near Churu district of Rajasthan. More details awaited: Defence Sources pic.twitter.com/CYbHIyQLPl
— ANI (@ANI) July 9, 2025
अहमदाबाद में हुआ था बड़ा हादसा
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा हादसा हुआ था। एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था। हादसे में 241 पैसेंजर्स सहित 275 लोगों की मौत हुई थी। विमान में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। सिर्फ एक यात्री की जान बची है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लगातार विमानों पर मुसीबत आ रही है।
55.3 फीट लंबा और 16.1 फीट ऊंचा होता है जगुआर
जगुआर फाइटर जेट बहु-भूमिका (multi-role) लड़ाकू विमान है। यह भारतीय वायुसेना (IAF) का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विमान की लंबाई 55.3 फीट और ऊंचाई 16.1 फीट होती है। इसकी अधिकतम स्पीड 1700 किमी प्रति घंटा है। खाली विमान का वजन 7700 किलो है। यह ब्रिटिश-फ्रेंच सुपरसोनिक जेट अटैक एयरक्राफ्ट है। यह ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है। 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम। डेढ़ मिनट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच सकता है। 600 मीटर के छोटे रनवे से भी टेकऑफ या लैंडिंग।
