राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय पुलिस ने जारी की हत्या के दिन की टाइमलाइन, जानिए कब-क्या हुआ?

मेघालय पुलिस ने जारी की हत्या के दिन की टाइमलाइन, जानिए कब-क्या हुआ?
X
Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने देशभर में सनसनी मचा दी है। हाई-प्रोफाइल केस की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। पुलिस ने बुधवार (11 जून) को हत्या के दिन की पूरी टाइमलाइन सार्वजनिक की है।

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से देशभर में सनसनी मची है। पत्नी सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर पति राजा का मर्डर कराया। हाई-प्रोफाइल केस में कई खुलासे हो चुके हैं। जघन्य साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी है। मेघालय पुलिस सोनम सहित हत्या के 5 आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग पहुंच गई है। पुलिस ने बुधवार (11 जून) को हत्या के दिन की पूरी टाइमलाइन सार्वजनिक की है। आइए जानते हैं 'राजा रघुवंशी मर्डर केस' में कब-क्या हुआ?

टाइमलाइन: जानिए कब क्या हुआ?
23 मई 2025 को सुबह 6:00 बजे राजा और सोनम ने पहाड़ी चढ़ना शुरू किया। रास्ते में सोनम ने किलर्स से बातचीत की और राजा को भी बातचीत में शामिल किया। सुबह 7:00 बजे दोनों एक दुकान पर चाय पीने रुके। किलर्स भी वहीं आसपास मौजूद थे। सुबह 10:00 बजे राजा और सोनम ने लगभग 2000 सीढ़ियों की चढ़ाई की। एक टूरिस्ट गाइड ने उन्हें तीन लड़कों के साथ देखा, जिसे पुलिस ने गवाह के रूप में दर्ज किया।

सोनम के इशारे पर हमला

दोपहर 12:00 बजे राजा की किलर्स से दोस्ती हो चुकी थी। सोनम पीछे चल रही थी, जबकि राजा और किलर्स आगे थे। दोपहर 12:30 बजे सोनम ने अपनी सास को कॉल कर कहा थक गई है। 23 मई 2025 को दोपहर 1:00 से 1:30 बजे के बीच सोनम ने एक इशारा किया जिसके बाद विशाल ने राजा पर हमला किया। दोपहर 2:15 बजे सोनम ने राजा के मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक दुखभरी पोस्ट की और फिर फोन को खाई में फेंक दिया। दोपहर 2:30 बजे राजा की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया।

हत्या के बाद की घटनाएं
23 मई: राजा रघुवंशी की हत्या हुई।
24 मई: सोनम फरार हो गई।
25 मई: वह इंदौर में राज कुशवाहा से मिली।
9 जून: यूपी के गाजीपुर में सोनम ने अपने भाई से बातचीत के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे एक ढाबे से हिरासत में लिया।
10 जून: कोर्ट में पेशी हुई और तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया।
11 जून: सोनम को पटना होते हुए शिलांग लाया गया। इसके अलावा मेघालय पुलिस इंदौर से बाकी चार आरोपियों को विमान से शिलांग लेकर पहुंची।

विवाद और परिवार का पक्ष
सोनम के परिवार ने मेघालय पुलिस पर कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोनम ऐसा कृत्य नहीं कर सकती और उसे फंसाया जा रहा है। बहरहाल, राजा रघुवंशी मर्डर केस की यह टाइमलाइन पुलिस जांच की दिशा को स्पष्ट करती है और यह भी दर्शाती है कि किस तरह से यह साजिश योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। अब देखने वाली बात होगी कि कोर्ट में इस केस की सुनवाई में कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story