Assam Politics: राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हिमंत सरमा ने दिया करारा जवाब

असम: राहुल गांधी बोले-सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हिमंत सरमा ने दिया करारा जवाब
X

असम: राहुल गांधी बोले-सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हिमंत सरमा ने दिया करारा जवाब  

गुवाहाटी में रैली के दौरान राहुल गांधी ने असम CM हिमंत सरमा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। सरमा ने पलटवार करते हुए कहा- राहुल खुद कई मामलों में जमानत पर हैं।

Rahul Gandhi Himanta Sarma controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुवाहाटी यात्रा के बाद असम की राजनीति में वार पलटवार का दौर जारी है। बुधवार (16 जुलाई 2025) को राहुल गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। कहा, कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जल्द जेल भेजेंगे। सीएम सरमा ने भी करारा जवाब दिया है। कहा, राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं।

राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने, जनता की संपत्ति बेचने और अहंकारी होने का आरोप लगाया। उनका यह भाषण सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि एक रणनीति का हिस्सा लग रहा है। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस इसी मुद्दे पर बीजेपी को घेरने वाली है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

  • राहुल गांधी ने मंच से कहा, आपके मुख्यमंत्री अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि, असम का राजा समझते हैं। वह 24 घंटे कभी अडानी को तो कभी अंबानी को राज्य की जमीनें सौंप रहे हैं।
  • राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, क्योंकि उनके अंदर के डर भरा हुआ है। आप उनका चेहरा और आवाज ध्यान से देखेंगे तो डर साफ दिखेगा। क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल पहुंचाने वाले हैं।
  • राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर भी पोस्ट लिखकर असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। लिखा-कांग्रेस का बहादुर शेर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएगा। अब मोदी-शाह भी उन्हें बचा नहीं पाएंगे।

हिमंत बिस्व सरमा का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें उनकी कानूनी स्थिति याद दिलाई। कहा, लिख रहे हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा को जेल भेजा जाएगा। लेकिन हमारे प्रिय नेता भूल जाते हैं कि वे स्वयं कई आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर हैं। सरमा ने राहुल को सलाह दी कि वे असम के आतिथ्य का आनंद लें और राजनीतिक बदले की भाषा से बचें।

चुनाव से पहले क्यों तेज हुई बयानबाजी?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी ने यह राजनीतिक टिप्पणी सिर्फ हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ नहीं की है, बल्कि 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति सार्वजनिक की है। राहुल ने अपने बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर भी साझा की है। स्पष्ट है कि कांग्रेस आने वाले समय में असम में हिमंत विरोधी अभियान छेड़ेगी।

सरमा बनाम गांधी, ये अदावत क्यों?

दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद राहुल गांधी की काफी आलोचना की थी। तभी से दोनों के बीच कड़वाहट बनी हुई है। भाजपा ने उन्हें पूर्वोत्तर संगठन मजबूत करने का जिम्मा सौंपा। जिसके परिणाम में भी दिख रहे हैं। कांग्रेस असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नाागलैंड, मेघालय सहित तामाम राज्यों की सत्ता से बाहर हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story