राहुल गांधी का नया पता: 55वें जन्मदिन पर 'सुनहरी बाग' बंगले में शिफ्ट हुए नेता प्रतिपक्ष, जानिए खासियत

राहुल गांधी का नया पता: 55वें जन्मदिन पर 'सुनहरी बाग' बंगले में शिफ्ट हुए नेता प्रतिपक्ष, जानिए खासियत
Rahul Gandhi New Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार, 20 जून 2025 को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप‑8 सरकारी बंगले को अपना नया ठिकाना बनाया। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद आवंटित हुआ है।
बंगला कैसे और क्यों मिला?
राहुल गांधी को लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने तीन विकल्प दिए थे। इनमें 5-सुनहरी बाग रोड, 7-मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3-कृष्णा मेनन मार्ग शामिल हैं, लेकिन राहुल गांधी ने सुनहरी बाग रोड को चुना। यह इलाका लुटियंस जोन में आता है और वरिष्ठ मंत्रियों, न्यायधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों के बंगले स्थित हैं।
सुनहरी बाग बंगले की विशेषताएं
- क्षेत्रफल: करीब 2000 से 3000 वर्ग मीटर
- सुरक्षा: हाई-सिक्योरिटी जोन
- सुविधाएं: 4-5 बड़े बेडरूम, ऑफिस रूम और मीटिंग हॉल, मीडिया कॉन्फ्रेंस स्पेस, प्राइवेट लॉन और स्टाफ क्वार्टर, गार्ड कक्ष और कार पार्किंग
- मीडिया फ्रेंडली: यह बंगला राजनीतिक बैठकों और मीडिया गतिविधियों के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो राहुल की नेता प्रतिपक्ष की भूमिका के लिए जरूरी है।
क्यों छोड़ा 12 तुगलक रोड का बंगला?
राहुल गांधी को यह बंगला 2005 में 12 तुगलक रोड पर मिला था। वे यहां 19 साल तक रहे, लेकिन मार्च 2023 में सूरत कोर्ट से मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर बंगला छोड़ना पड़ा। तब उन्होंने कहा था, “इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हैं।
2 साल सोनिया गांधी के साथ रहे राहुल
राहुल गांधी 2023 से अब तक अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रह रहे थे। गुरुवार को वह अपने जन्मदिन पर स्वतंत्र सरकारी आवास में शिफ्ट हुए।
