वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी बोले-फर्जी तरीके से डिलीट किए 6 हजार से ज्यादा वोट, ECI का पलटवार

राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, बताया चुनाव में कैसे चोरी हुए वोट
Rahul Gandhi Press Confrence : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ( गुरुवार, 18 सितंबर 2025) दिल्ली के इंदिरा भवन में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद (Aland) विधानसभा क्षेत्र में 6018 लोगों के वोट डिलीट किए हैं। इसे चुनावी धांधली बताते हुए कुछ सबूत भी दिखाए। साथ ही कहा, इस मंच से मैं जो भी बात कह रहा हूं, पुख्ता सबूतों के साथ कहा रहा हूं।
राहुल गांधी ने एक कन्नड व्यक्ति को मंच पर बुलाया। जिन्होंने बताया के चुनाव आयोग ने मेरे नाम पर 12 लोगों के वोट डिलीट किए है। राहुल ने गोगाबाई नाम महिला का जिक्र किया। दावा किया कि गोगाबाई के नाम पर भी 12 वोट डिलीट किए गए हैं।
Rahul Gandhi PC Live
LIVE: Special press briefing by LoP Shri @RahulGandhi at Indira Bhawan | New Delhi. https://t.co/BfcSQU0LTd
— Congress (@INCIndia) September 18, 2025
राहुल गांधी के PC की मुख्य बातें
- राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में इस तरह से 6018 वोट डिलीट किए गए हैं। जबकि, महाराष्ट्र में इतने की वोट जोड़े गए हैं। हैरानी की बात ये है कि जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, उन्हें जानकारी तक नहीं है।
- राहुल गांधी ने कहा, आलंद कर्नाटक की एक विधानसभा सीट है। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में वहां कुल कितने वोट डिलीट किए गए, यह संख्या 6,018 से ज्यादा भी हो सकती है। क्योंकि 6,018 वोट
- एक बूथ-लेवल अधिकारी ने बताया कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके चाचा का वोट पड़ोसी ने डिलीट कराया है।
- बीएलओ ने जब पड़ोसी से पूछा तो उसने मना कर दिया। यानी न तो संबंधित व्यक्ति ने वोट डिलीट कराया और न ही उसके पड़ोसी ने। दोनों इससे अनजान हैं। असल में किसी और ने सिस्टम को हाईजैक कर वोट डिलीट करवाए हैं। यह खेल लंबे सूमय से चल रहा है।
- राहुल ने कहा, पिछली बार मैंने फर्जी वोट जोड़ने का खुलासा किया था। लेकिन यहां पात्र वोटर के नाम मतदाता सूची से हटाकर चुनाव चोरी किया गया है। ये सब सेंट्रेलेजाइजेशन, कॉल सेंटर के यूज से किया जाता है। सबके सबूत हैं, लेकिन चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं।
- राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलित और ओबीसी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर उनका मतदाधिकारी छीना जा रहा है। अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा।
CEC ज्ञानेश कुमार को चेतावनी
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके ही लहजें जवाब दिया। कहा, आप अपना काम कीजिए, कर्नाटक CID को एक हफ्ते में जबाव दें। नहीं तो देश मान लेगा कि आप हिंदुस्तान के संविधान की हत्या में शामिल हैं। इस देश के युवा भी आपसे जवाब मांगेंगे।
क्या है राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम'?
राहुल गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, हाइड्रोजन बम आ रहा है। उन्होंने पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर कहा था कि जल्द ही उनकी पार्टी ऐसे सबूत पेश करेगी, जो चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को उजागर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।
अब आगे क्या होगा?
- ECI के रवैये पर राहुल गांधी ने कहा, हमारा काम सच्चाई सामने लाना है। देश में लीगल सिस्टम भी है, उन्हें भी गौर करना चाहिए। मैंने एडिशन और अब डिलीशन यानी दोनों तरह की गड़बड़ियों के सबूत रख दिए हैं। सभी के नाम पते भी हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में हर जगह एक ही तरह से वोट डिलीट किए गए हैं।
- कोर्ट जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मैंने देश के सामने सबूत रख दिए हैं। लीगल इंस्टीट्यूशन को एक्शन लेना चाहिए। लोकसभा बाय लोकसभा वोट चोरी हो रही है। देश के युवा भी इसे देख रहे हैं। संविधान भारत का रखवाला है, मैं इसकी रखवाली कर रहा हूं।
❌Allegations made by Shri Rahul Gandhi are incorrect and baseless.#ECIFactCheck
— Election Commission of India (@ECISVEEP) September 18, 2025
✅Read in detail in the image attached 👇 https://t.co/mhuUtciMTF pic.twitter.com/n30Jn6AeCr
ECI का राहुल गांधी पर पलटवार
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों का खंडन किया है। कहा, वह तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। किसी वोटर का नाम ऑनलाइन नहीं डिलीट किया जा सकता। यह एक लंबी प्रक्रिया होती है।
