'चुनाव कैसे चुराया जाए': महाराष्ट्र में कैसे हुई फिक्सिंग? राहुल गांधी ने Step By Step समझाया, देखिए 'X' पोस्ट

महाराष्ट्र में कैसे हुई फिक्सिंग? राहुल गांधी ने Step By Step समझाया, देखिए X पोस्ट
X
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर चुनाव में 'हेराफेरी' का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने शनिवार (7 जून) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कैसी धांधली की गई? चरणबद्ध तरीके से बताया है।

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर चुनाव में 'हेराफेरी' का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने शनिवार (7 जून) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कैसे धांधली की गई? चरणबद्ध तरीके से बताया है। राहुल ने 'एक अंग्रेजी अखबार' में छपे 'मैच-फिक्सिंग महाराष्ट्र' शीर्षक वाले आर्टिकल को 'X' पर शेयर कर लिखा-'चुनाव कैसे चुराया जाए। राहुल ने चरण दर चरण बताया कि चुनाव में कैसे गड़बड़ी की गई?



राहुल गांधी की 'X' पोस्ट
राहुल ने 'X' पर लिखा-2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का खाका था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ। राहुल ने लिखा-चरण 1: चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली। चरण 2: फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करें। चरण 3: मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। राहुल ने चरण-4 में बताया9फर्जी मतदान को ठीक उसी जगह लक्षित करें जहां भाजपा को जीतना है। आखिरी और पांचवें चरण में राहुल ने बताया कि सबूत छिपाएं।

महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने फिर लिखा-यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी। लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है। जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास खत्म करता है।

मैच फिक्सिंग चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर है
कांग्रेस नेता ने फिर लिखा-सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए। खुद ही फैसला करें। जवाब मांगें। क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, और फिर जहां भी भाजपा हार रही है। मैच फिक्सिंग चुनाव किसी भी लोकतंत्र के लिए जहर है।

राहुल का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2023 में लाए गए 'चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून' को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। राहुल ने कहा-नए कानून के तहत चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया। उनकी जगह एक केंद्रीय मंत्री को बैठाया गया। इससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता खत्म हो गई। पूरा कंट्रोल सरकार के हाथ में चला गया। राहुल ने कहा-'मुख्य न्यायाधीश को हटाकर कैबिनेट मंत्री को लाना ठीक नहीं लगता। सोचिए, कोई किसी निष्पक्ष व्यक्ति को हटाकर अपने आदमी को क्यों लाना चाहेगा? इसका जवाब अपने आप मिल जाता है।

BJP ने आरोपों को बताया शर्मनाक
भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार कर आरोपों को शर्मनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा-'राहुल फिर से देश की संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन मुद्दों पर पहले भी साफ-साफ जवाब दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story