भोपाल में PM मोदी की हुंकार: पाक को फिर दी चेतावनी, बोले- गोली का जवाब गोले से मिलेगा; भारत के शौर्य का प्रतीक बना ‘सिंदूर‘

PM Narendra Modi Live: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद शनिवार (31 मई ) को PM नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश पहुंचे। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। PM मोदी ने पाकिस्तान को फिर खुली चेतावनी दी। PM मोदी ने कहा-आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई।
गोली चलाई तो गोला चलेगा
PM मोदी बोले-हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है। भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है अगर आप ने गोली चलाई तो 'गोली का जवाब गोले' से मिलेगा। मोदी ने कहा है कि सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है, रामभक्त हनुमान भी सिंदूर का ही धारण करते हैं। यह हमारे शौर्य का प्रतीक है।
LIVE: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन'@narendramodi #AhilyaBaiHolkarAt300 https://t.co/pk0t35Y7i8
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 31, 2025
देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही श्रद्धा का भाव उमड़ता है
इससे पहले PM मोदी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।
Live Updates
- 31 May 2025 12:58 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अहिल्याबाई का एक प्रेरक कथन है कि हमें जो कुछ भी मिला है, वह जनता द्वारा दिया गया ऋण है। जिसे हमें चुकाना है। हमारी सरकार आज इन्हीं मूल्यों पर काम करती है। हमारी सरकार महिला-नेतृत्व वाले विकास के विजन को विकास की धुरी बना रही है। लाखों महिलाएं पहली बार अपने घरों की मालिक बनी हैं।
- 31 May 2025 12:55 PM
मध्य प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में व्यापक काम हो रहा है। रेलवे ने कुछ दिन पहले नागदा रतलाम रेललाइन चौड़ीकरण को मंजूरी दी है। इंदौर खंडवा रेल प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। इंदौर मेट्रो शुरू हो गई। भोपाल में तेजी से काम चल रहा है। दतिया और सतना में एयरपोर्ट शुरू होने से भगवान कामतानाथ और मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करना सुलभ हो जाएगा।
- 31 May 2025 12:52 PM
आज महिला कैडर का पहला बैच पासआउट हुआ है। अब सेना, नेवी और एयरफोर्स में महिलाएं अग्रिम मोर्चे पर कमान संभालेंगी। नेवी की कोर टीम बेटियों ने हजारों किमी की समुद्रीय यात्री हवा से चलने वाले जहाज से पूरी की है। कई कई दिन उन्हें जमीन के दर्शन नहीं हुए। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हो या फिर सीमा पार आतंकवाद हमारी महिला सैनिक हर जगह अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही हैं।
- 31 May 2025 12:51 PM
आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया।#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये… pic.twitter.com/BkV7ZFbJcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025 - 31 May 2025 12:48 PM
भारत का एक एक नागरिक अब कह रहा है कि अगर आप ने गोली चलाई तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ का प्रतीक है। जम्मू से लेकर पंजाब, गुजरात और राजस्थान की सीमा बीएसएफ की महिला सैनिकों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
- 31 May 2025 12:46 PM
पहलगाम में आतंकवादियों ने सिर्फ भारतीयों का खून नहीं बहाया, बल्कि उन्होंने हमारी संस्कृति पर हमला किया है। उन्होंने हमारी महिला शक्ति को चुनौती दी है, लेकिन उनकी नाकाप हरकत आतंकियों के काल बन गई है। पाकिस्तान में घुसकर हमने सिर्फ आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त नहीं किए, बल्कि उन्हें पनहा देने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है।
- 31 May 2025 12:43 PM
प्रधनमंत्री मोदी ने कहा, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। देश में आज 75 महिला सांसद हैं, लेकिन हमारी कोशिश है कि यह संख्या बढ़े। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य यही है।
- 31 May 2025 12:41 PM
खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-लोकमाता अहिल्याबाई ने आदिवासी समाज के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की नीति बनाई थी। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक आदिवासी बेटी, जो आज भारत की राष्ट्रपति है, के मार्गदर्शन में अपने आदिवासी भाइयों और बहनों की सेवा करने का अवसर मिला है। PM मोदी ने कहा-माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए। - 31 May 2025 12:41 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, साथियो एक समय महिलाओं को नई टेक्नॉलाजी से दूर रखा जाता था, लेकिन हमने महौल को बदला है। आज हम नमो ड्रोन दीदी अभियान से हजारों महिलाओं को सशक्त किया है। साइंस और मैथ पढ़ने वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। चंद्रायन का परीक्षण में कई महिला वैज्ञानिक शामिल थीं। देश की 45 फीसदी स्टार्टअप्स में की डायेरक्टर महिलाएं हैं। हमारी कोशिश है कि महिलाओं की ताकत हर क्षेत्र में बढ़े।
- 31 May 2025 12:37 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई ने आदिवासी समाज के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की नीति बनाई। मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे एक आदिवासी बेटी, जो भारत की राष्ट्रपति हैं, के मार्गदर्शन में अपने आदिवासी भाइयों और बहनों की सेवा करने का अवसर मिला है।
