PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री बोले-'ऊं नमः शिवाय' सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं'

PM Modi Tamil Nadu visit
PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं। PM मोदी ने त्रिची में रविवार (27 जुलाई) को 5 किमी लंबा रोड शो किया। कार में बैठे-बैठे PM मोदी ने लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद PM मोदी अरियालुर के गंगईकोंड चोलपुरम मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना की। चोल वंश की संस्कृति और विरासत को भी याद किया। इसके बाद पीएम मोदी चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की 1000वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH | तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "एक प्रकार से ये राज राजा की श्रद्धा भूमि है और आज इलैयाराजा ने जिस प्रकार हम सभी को शिवभक्ति में डुबो दिया...… pic.twitter.com/6qWJUVhmPr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
भारत की परंपरा को भी चोल साम्राज्य ने आगे बढ़ाया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा-यह राजराजा की आस्था की भूमि है( इलैयाराजा ने इस आस्था की भूमि पर हम सभी को शिव भक्ति में डुबो दिया है। मैं काशी से सांसद हूं। और जब मैं 'ऊं नमः शिवाय' सुनता हूं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। PM मोदी ने कहा- इतिहासकार मानते हैं कि चोल साम्रााज्य का दौर भारत के स्वर्णिम युगों में से एक था। भारत की परंपरा को भी चोल साम्राज्य ने आगे बढ़ाया था। मैं राजा राजेंद्र चोल को नमन करता हूं।
#WATCH | अरियालुर, तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इतिहासकार मानते हैं कि चोल साम्राज्य का दौर भारत के स्वर्णिम युगों में से एक था। चोल साम्राज्य ने भारत को लोकतंत्र की जननी कहने की परंपरा को भी आगे बढ़ाया। इतिहासकार लोकतंत्र के नाम पर ब्रिटेन के मैग्ना कार्टा की बात… pic.twitter.com/wispWOPeMa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
बृहदीश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मिला
PM मोदी ने कहा-भगवान बृहदीश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मुझे मिला। मैंने 140 करोड़ देशवासियों की भलाई और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है। मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। यह मंदिर चोल वंश की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है और पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi received a warm welcome during his visit to Gangaikonda Cholapuram in Tamil Nadu pic.twitter.com/lQcDPMkDJI
— ANI (@ANI) July 27, 2025
कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य
PM मोदी ने आगे कहा कि चोल साम्राज्य का विस्तार सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समुद्र पार भी भारत की समृद्ध संस्कृति और ताकत को पहुंचाया। यह भारत के प्राचीन सामर्थ्य और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है। ये भी एक संयोग है कि मैं कल ही मालदीव से लौटा हूं और आज तमिलनाडु में इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हूं।
#WATCH | Ariyalur, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says, "The Chola kings significantly enhanced their diplomatic and trade relations with regions such as Sri Lanka, the Maldives, and Southeast Asia. It is just a coincidence that I returned from the Maldives yesterday, and today I… pic.twitter.com/6B5AlqfWez
— ANI (@ANI) July 27, 2025
चोल साम्राज्य में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव होते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-इतिहासकार मानते हैं कि चोल साम्राज्य भारत के स्वर्णिम युगों में से एक था। चोल साम्राज्य ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताने की परंपरा को भी आगे बढ़ाया। इतिहासकार लोकतंत्र के नाम पर ब्रिटेन के मैग्ना कार्टा की बात करते हैं। लेकिन कई सदियों पहले, चोल साम्राज्य में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव होते थे। हम ऐसे कई राजाओं के बारे में सुनते हैं जो दूसरे स्थानों पर विजय प्राप्त करने के बाद सोना, चांदी या पशुधन लाते थे। लेकिन राजेंद्र चोल गंगाजल लेकर आए।
Honoured to be at Gangaikonda Cholapuram Temple for the Aadi Thiruvathirai Festival. https://t.co/r2huJD0dUm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2025
23 जुलाई से चल रहा महोत्सव
राजेंद्र चोल की जयंती पर अरियालुर में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आदि तिरुवथिरई महोत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम राजेंद्र चोल के दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री अभियान के 1,000 साल पूरे होने और गंगईकोंड चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का भी प्रतीक है।
₹4,900 करोड़ की दी थी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (26 जुलाई) को तमिलनाडु पहुंचे। तूतीकोरिन में PM मोदी ने ₹4,900 करोड़ से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत सरकार "मेक इन इंडिया" और "मिशन मैन्युफैक्चरिंग" को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देश को स्वदेशी रक्षा उपकरणों की ताकत का अनुभव हुआ, जिसने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई।
