PM मोदी का नॉर्थ ईस्ट दौरा: हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर जाएंगे प्रधानमंत्री; मिजोरम भी जाने का प्लान

PM Narendra Modi Visit Rajasthan
X
PM मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर जा सकते हैं। मिजोरम में 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन और मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा संभावित।

PM Modi Mizoram-Manipur visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत के दो अहम राज्यों मिजोरम और मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान वे मिजोरम में 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य की राजधानी आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला बड़ा प्रोजेक्ट है। मिजोरम कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी मणिपुर भी जा सकते हैं, जहां मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच यह उनकी पहली संभावित यात्रा होगी।

मिजोरम में नई रेल लाइन का उद्घाटन

मोदी 13 सितंबर को सबसे पहले मिजोरम पहुंचेंगे, जहां वे 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह रेल लाइन असम के सिलचर से होकर मिजोरम की राजधानी आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। इसे केंद्र सरकार की Act East Policy के तहत कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मणिपुर में जारी हिंसा का लेंगे जायजा

मिजोरम कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर जा सकते हैं। मई 2023 से जारी हिंसा के बाद पीएम मोदी की यह पहली मणिपुर यात्रा होगी। हालांकि इम्फाल प्रशासन को अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं मिली है।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

सोमवार (1 सितंबर) को मिजोरम के मुख्य सचिव खिल्लीराम मीणा ने अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और सार्वजनिक स्वागत से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। छात्रों, किसानों और सरकारी कर्मचारियों को भी इस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

मणिपुर में हालात खराब

मणिपुर दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि मई 2023 से राज्य में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हैं। फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है और विधानसभा को निलंबित रखा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story