Putin India Visit: असम चाय से संगमरमर शतरंज तक... मोदी ने पुतिन को दिए भारतीय संस्कृति से जुड़े 6 उपहार; देखें तस्वीरें

modi ne putin ko geeta bhent ki: पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी में गीता समेत दिए 6 अनमोल उपहार, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं।
X

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी में गीता समेत दिए 6 अनमोल उपहार, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। 

भारत-रूस मुलाकात में पीएम मोदी ने पुतिन को असम टी, मुर्शिदाबाद सिल्वर टी सेट, संगमरमर चेस सेट, कश्मीरी केसर और रूसी अनुवादित गीता भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत की कला, संस्कृति, परंपरा और कौशल को दर्शाने वाले कई अनोखे उपहार भेंट किए। ये सभी तोहफे केवल सौहार्द का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत-रूस की ऐतिहासिक और मजबूत दोस्ती को भी नई ऊंचाई देते हैं। जानिए पीएम मोदी ने पुतिन को क्या-क्या खास भेंट किया है।

1. असम की फाइन ब्लैक टी


असम की उपजाऊ ब्रह्मपुत्र घाटियों में उगी यह फाइन ब्लैक टी अपने गहरे माल्टी फ्लेवर और चमकीले रंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 2007 में GI टैग प्राप्त कर चुकी यह चाय भारत की परंपरा, जलवायु और हस्तकला का अनूठा मेल है। इसे स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाना जाता है।

2. मुर्शिदाबाद का सिल्वर टी सेट


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बनाया गया यह खूबसूरत सिल्वर टी सेट बारीक नक्काशी और पारंपरिक शिल्पकला का उत्कृष्ट नमूना है। भारत और रूस दोनों देशों में चाय को आतिथ्य और warmth का प्रतीक माना जाता है। यह उपहार दोनों देशों की दोस्ती और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।

3. महाराष्ट्र की हेंडक्राफ्टेड सिल्वर हॉर्स मूर्ति


महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा तैयार यह चांदी का अश्व साहस, सम्मान और प्रगति का प्रतीक है। सूक्ष्म नक्काशी से सजी यह मूर्ति भारत की धातु-शिल्प परंपरा को दर्शाती है और आगे बढ़ती भारत-रूस साझेदारी का संदेश देती है।

4. संगमरमर का शतरंज सेट (आगरा)


आगरा के कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार यह मार्बल चेस सेट अपनी इनले वर्क, सेमी-प्रेशियस स्टोन और कलात्मक डिजाइन के लिए जाना जाता है। ODOP पहल के तहत प्रोत्साहित यह शिल्प भारत की पत्थरकारी कला और बारीक हस्तकला की सुंदर मिसाल है।

5. कश्मीरी केसर (कांग/जाफरान)


कश्मीर की ऊंची ढलानों में उगने वाला यह “रेड गोल्ड” अपने रंग, सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। GI और ODOP मान्यता प्राप्त केसर न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि कश्मीरी किसानों की आजीविका का भी आधार है।

6. श्रीमद भगवद गीता (रूसी भाषा में)


महाभारत का हिस्सा श्रीमद भगवद गीता, भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए धर्म, कर्तव्य और आत्मज्ञान के उपदेशों का संकलन है। इसका रूसी अनुवाद पुतिन को भारत की आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने वाला एक विशेष और अर्थपूर्ण उपहार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story