PM मोदी का ओडिशा दौरा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं का तोहफा, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

दुर्गापुर रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ₹5000 करोड़ की सौगात
PM Modi Bhubaneswar Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 जून 2025, शुक्रवार) ओडिशा के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने राज्य को 18,600 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 105 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक साल पूरे होने पर राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां भव्य उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम जनता मैदान में आयोजन किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा, "ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है, यह भारत की विरासत का चमकता सितारा है। वर्षों से इस भूमि ने देश की संस्कृति और परंपरा को समृद्ध किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि "विकास और विरासत" के मंत्र के साथ ओडिशा की भूमिका भविष्य में और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित सरकार की पहली वर्षगांठ पर ओडिशा के सभी परिवारजनों का वंदन-अभिनंदन। आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए डबल इंजन सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। जय जगन्नाथ! https://t.co/G7sSPPOSMh
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि ओडिशा सरकार का गठन 12 जून 2024 को हुआ था। लेकिन पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते यह समारोह 20 जून को करना पड़ा। पीएम मोदी यहां 2036 तक विकसित ओडिशा व 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित विजन डॉक्यूमेंट्स जारी करेंगे। कार्यक्रम की हर अपडेट से रूबरू होने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
PM Modi Odisha visit Live Update
Live Updates
- 20 Jun 2025 6:26 PM
अमेरिकी दौरे को ओडिशा के लिए किया रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए 'महाप्रभु की धरती' पर आना ज्यादा जरूरी था। इसलिए अमेरिकी नहीं गए।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज यहां इसलिए हूं, क्योंकि ओडिशा मेरे दिल के सबसे करीब है। महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर होना मेरे लिए विशेष है।"
#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अभी 2 दिन पहले मैं कनाडा में G7 समिट के लिए वहां था और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए... उन्होंने बहुत आग्रह से निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिका के… pic.twitter.com/cOs8VsVLeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025 - 20 Jun 2025 6:21 PM
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की राजधानी में भव्य रोड शो भी किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और मोदी-मोदी के नारों से माहौल को ऊर्जा से भर दिया।
- 20 Jun 2025 4:51 PM
ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो किया
प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वह 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
#WATCH | Odisha: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Bhubaneswar
— ANI (@ANI) June 20, 2025
PM Modi will chair the State-level function in Bhubaneswar to commemorate the completion of one year of the Government of Odisha. He will also inaugurate and lay the foundation stone of multiple… pic.twitter.com/LdvEaJUTD5 - 20 Jun 2025 11:07 AM
भुवनेश्वर में ढाई घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी पिछले एक साल में छठवीं बार ओडिशा जा रहे हैं। भुवनेश्वर में वह करीब ढाई घंटे रहेंगे। जनता मैदान के कार्यक्रम के बाद सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से विशेष विमान से बिहार के सीवार के लिए रवाना होंगे। - 20 Jun 2025 11:05 AM
एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड-शो
प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड-शो कर जनता के प्रति आभार जताएंगे। जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी है। रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। - 20 Jun 2025 11:03 AM
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 147 में से 78 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी। मोहन चरण माझी ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने।
