Patna To Delhi: उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, ऊपर से जमीन पर आया 'विमान'

Bird hits Indigo flight
X

Bird hits Indigo flight

Patna to Delhi: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार (9 जुलाई) को इंडिगो फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान से पक्षी टकराया। 169 यात्रियों से भरे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

Patna to Delhi: 'अहमदाबाद प्लेन क्रैश' के बाद से विमानों पर संकट मंडरा रहा है। लगातार उड़ानें रद्द हो रही हैं। बुधवार (9 जुलाई) को पटना में इंडिगो फ्लाइट पर मुसीबत आ गई। 6E- 5009 फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरते ही विमान से पक्षी टकराया। 169 यात्रियों से भरे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की मरम्मत में जुटी हुई है।

एक दिन पहले भी हुई थी यात्रियों को परेशानी
मंगलवार (8 जुलाई) को भी यात्रियों को परेशानी हुई थी। दिल्ली से पटना आई एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। विमान वापसी की उड़ान तय समय पर नहीं भर सका। सुबह 10:40 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट करीब सात घंटे तक टली रही। यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। परेशान होकर कुछ यात्रियों ने विरोध भी दर्ज कराया। फ्लाइट को ठीक करने का काम लगभग साढ़े छह घंटे तक चला, जिसके बाद शाम 6 बजे विमान ने उड़ान भरी। स्थिति को संभालने के लिए कुछ यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स से दिल्ली भेजा गया।

अहमदाबाद विमान क्रैश के बाद से लगातार मुसीबत
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा हादसा हुआ था। ​​​एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा। हादसे में 241 पैसेंजर्स सहित 275 लोगों की मौत हुई थी। विमान में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। सिर्फ एक यात्री की जान बची है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लगातार हवाई उड़ानों पर मुसीबत आ रही है। तब से अब तक 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट से भी टकराया था पक्षी
कुछ दिन पहले एयर इंडिया की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट AI2470 बर्ड हिट का शिकार हो गई थी। जिसके चलते उड़ान को रद्द करना पड़ा था। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था की थी। रिफंड और बिना अतिरिक्त शुल्क के दोबारा बुकिंग का विकल्प भी दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story