Live

Parliament Winter Session: वंदे मातरम् पर लोकसभा में चर्चा शुरू, PM मोदी बोले- जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए थे, तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था

PM MODI Speech on vandematram
X

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के छठे दिन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बहस की शुरुआत करते हुए इसे गर्व और ऐतिहासिक क्षण बताया।

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है।

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था। उस वंदे मातरम का स्मरण करना हम सभी का सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम के 150 पूरे होने पर हम इस एतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं।

वंदे मातरम् पर चर्चा: देखिए लाइव


जानकारी के अनुसार, लोकसभा में होने वाली इस बहस में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई सहित कुल आठ सदस्य अपनी बात रखेंगे। चर्चा का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से होगा। हाल ही में सरकार ने 7 नवंबर को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई थी, जिसके बाद इसे संसद में शामिल करने का फैसला लिया गया।

इस बहस के बीच पीएम मोदी के हालिया बयान पर भी खूब चर्चा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 1937 में वंदे मातरम के टुकड़े किए गए, जिससे विभाजनकारी सोच को बढ़ावा मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ अन्याय क्यों हुआ? उनके मुताबिक, वही सोच आज भी देश की एकता के लिए चुनौती बनी हुई है।

इसी बीच, बहस शुरू होने से पहले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को राष्ट्रीय गीत से कोई नफरत नहीं है। उनकी आपत्ति केवल गीत के उन हिस्सों को लेकर है, जिनमें मूर्ति पूजा के भाव हैं। रशीदी का कहना है कि वंदे मातरम की शुरुआती दो पंक्तियों को गाने में किसी भी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वे केवल देश की सुंदरता और समृद्धि का गुणगान करती हैं।

वंदे मातरम आजादी की सबसे बड़ी प्रेरणा

यह गीत बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था और पहली बार 7 नवंबर 1875 को बंगदर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ। 1882 में ‘आनंदमठ’ उपन्यास का हिस्सा बना। बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे स्वरबद्ध किया, और यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा बन गया। 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया।

Live Updates

  • 8 Dec 2025 1:06 PM

    पीएम मोदी बोले- वंदे मातरम् से डर गए थे अंग्रेज

    पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल विभाजन के दौरान स्वदेशी आंदोलन पूरे देश में तेजी से फैला और उस समय वंदे मातरम् की गूंज हर ओर सुनाई देती थी। अंग्रेज अच्छी तरह समझ चुके थे कि बंकिम चंद्र चटोपाध्याय द्वारा लिखे गए इस गीत की शक्ति ने उनकी नींव हिला दी है। इसी प्रभाव के कारण अंग्रेज शासन को वंदे मातरम् गीत को गाने, छापने और यहां तक कि शब्द 'वंदे मातरम्' बोलने पर भी सख्त सजा देने जैसे कठोर प्रतिबंध लगाने पड़े।

  • 8 Dec 2025 1:04 PM

    सदन में नहीं हैं राहुल और प्रियंका गांधी

    लोकसभा में पीएम मोदी वंदे मातरम् पर अपना संबोधन दे रहे हैं, लेकिन इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी सीट पर मौजूद नहीं दिखे। प्रियंका गांधी भी सदन में नहीं पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, वंदे मातरम् पर बहस के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक कुल 10 घंटे की चर्चा में NDA सांसदों को 2 घंटे का समय मिला है।

  • 8 Dec 2025 1:03 PM

    PM मोदी ने बंकिम चंद्र चटर्जी को किया याद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि 1875 में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने इस गीत की रचना उस दौर में की थी जब 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेज हुकूमत बौखलाई हुई थी और भारत पर तरह-तरह के अत्याचार कर रही थी।

    PM मोदी ने कहा कि तब ब्रिटिश सत्ता राष्ट्रभक्ति के गीतों को घर-घर पहुंचने से रोकने की साजिश रच रही थी, लेकिन बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने इसका जवाब दृढ़ संकल्प के साथ दिया और उसी संघर्ष की आग से वंदे मातरम् का जन्म हुआ।

  • 8 Dec 2025 1:01 PM

    PM मोदी बोले - वंदे मातरम् की 150 साल की यात्रा देश के संघर्षों और गौरव की गवाह

    PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् ने 150 साल में कई ऐतिहासिक पड़ाव देखे हैं। जब इस गीत के 50 साल पूरे हुए, तब देश गुलामी में जकड़ा हुआ था और आजादी के लिए लड़ रहा था। वहीं जब 100 साल पूरे हुए, तब देश आपातकाल की बेड़ियों में कैद था और देशभक्तों को जेलों में डाल दिया गया था।

    उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् ने देश को स्वतंत्रता की ऊर्जा दी और अब इसके 150 वर्ष पूरा होना हमारे इतिहास के उस गौरवशाली अध्याय को फिर से स्थापित करने का अवसर है।

  • 8 Dec 2025 12:59 PM

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए थे, तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था और संविधान का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को दबा दिया गया था और आज वही लोग देशभक्ति पर सीख देने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 8 Dec 2025 12:57 PM

    वंदे मातरम् ने दिलाई देश को आजादी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् की अहमियत बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का भावनात्मक नेतृत्व वंदे मातरम् के जयघोष ने किया था। उन्होंने कहा कि 1947 में देश को आजादी दिलाने में इसका सबसे बड़ा योगदान रहा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि वंदे मातरम् किसी पक्ष या प्रतिपक्ष का मुद्दा नहीं, बल्कि हम सभी के लिए सम्मान और संकल्प का प्रतीक है।

  • 8 Dec 2025 12:21 PM

    मोदी बोले- वंदे मातरम् पर चर्चा गर्व की बात

    मोदी बोले- वंदे मातरम् पर चर्चा गर्व की बात

    पीएम मोदी ने कहा, इस मंत्र, जिस जयघोष मे देश की आजादी के आंदोलन को उर्जा दी थी, प्रेरणा दी थी। ताग और तपस्या का मार्ग दिखाया था। उस वंदे मातरम का स्मरण करना हम सभी का सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम के 150 पूरे होने पर हम इस एतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं।

  • 8 Dec 2025 12:20 PM

    अखिलेश यादव ने बोला हमला

    अखिलेश यादव ने इंडिगो संकट को लेकर सरकार पर बोला हमला

    इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में हो रही लगातार देरी और कैंसिलेशन के बीच बढ़ती टिकटों की कीमतों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जहाँ विवाद करना हो, इनके लोग सबसे आगे रहते हैं. टिकट को लेकर जो मामला है, ये कोई सरकार के सामने पहली बार ये बात सामने नहीं आई है। महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा, “महाकुंभ में जो सनातन का सबसे बड़ा मेला था, लोगों ने कितनी महंगी टिकट लेनी पड़ी थी.” उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा, “इंडिगो से सरकार झुक गई है। सरकार दावा करती है कि अब हवाई चप्पल वाले भी फ्लाइट में बैठ सकते हैं, लेकिन इतनी महंगी टिकट में तो महंगे जूते पहनने वाले भी नहीं बैठ सकते हैं।”

  • 8 Dec 2025 12:10 PM

    पीएम मोदी लोकसभा में पहुंचे

    पीएम मोदी और राहुल गांधी लोकसभा में पहुंचे।


  • 8 Dec 2025 12:04 PM

    वंदे मातरम् चर्चा में भाजपा के 9 नेता बोलेंगे, पीएम शुरुआत करेंगे

    वंदे मातरम् चर्चा में भाजपा के 9 नेता बोलेंगे, पीएम शुरुआत करेंगे

    वंदे मातरम पर चर्चा कुछ देर में चर्चा होगी। शुरुआत पीएम मोदी करेंगे। इसके अलावा,भाजपा की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, बिप्लब देब, बंसुरी स्वराज, संबित पात्रा, तेजस्वी सूर्या, संतोष पांडे और सुमित्रा खान बहस में हिस्सा लेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story