मानसून सत्र 2025: राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 'भारत में आतंकवाद कांग्रेस की देन...'

Amit Shah In Rajya Sabha Live
X

Amit Shah In Rajya Sabha Live

राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

Parliament Monsoon Session Amit Shah Speech: संसद के मानसून सत्र के तहत बुधवार (30 जुलाई) को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे और उनके सवालों का जवाब दिया। अपने भाषण की शुरुआत में शाह ने तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत में आतंकवाद इसलिए फैला क्योंकि कांग्रेस ने उसे हवा दी।

शाह ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत जो तीन आतंकी मारे गए, उन्हें सिर में गोली मारी गई। इस कार्रवाई से देश को संदेश गया कि अब आतंक का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।

राज्यसभा में अपने भाषण में गृह मंत्री अमित शाह ने क्या-क्या कहा? जानने के लिए ब्लॉग पर विजिट करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कुछ बोला, यहां देखें-सुनें।


Live Updates

  • 30 July 2025 10:51 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: राज्यसभा में एक समय ऐसा आया जब विपक्षी पार्टी के नेता सदन से बाहर चले लगे। विपक्ष के नेता चाहते थे कि सदन में प्रधानमंत्री मोदी को आना चाहिए था, परंतु वे नहीं आए।

    सदन से विपक्ष के वॉकआउट करने पर अमित शाह कहते हैं, ''भागो मत... पहले मेरे से निपट लो, मोदी जी आएंगे तो और तकलीफ होगी!''


  • 30 July 2025 10:48 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि मैं देश की जनता के सामने कहता हूं कि हिंदू कभी टेररिस्ट नहीं हो सकता।


  • 30 July 2025 10:46 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: गृह मंत्री ने कहा कि उस समय (नेहरू जी के समय) अनौपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की ओर से सुझाव दिया गया कि चीन को संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध किया जाए, परंतु उनको सुरक्षा परिषद में नहीं, बल्कि उसकी जगह भारत को देना चाहिए।

    अगर नेहरू जी चाहते तो आज भारत सुरक्षा परिषद का सदस्य होता। आज मोदी जी को प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ती।

  • 30 July 2025 10:46 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे। राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि कल राहुल गांधी चीन-चीन चिल्ला रहे थे, लेकिन जब चीन की लड़ाई समाप्त हुई तब आपने (कांग्रेस) क्या किया।

    जब चीन की लड़ाई समाप्त हुई तब हमारा 38 हजार वर्ग किमी हिस्सा चीन को अक्साई चीन देने का काम कांग्रेस पार्टी और उनके नाना जवाहरलाल नेहरू ने किया।

  • 30 July 2025 10:44 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि कानूनी संरचना खड़ी करने के लिए पोटा का कानून लाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। इन्होंने (कांग्रेस ने) पोटा कानून का विरोध किसको बचाने के लिए किया था। लेकिन अटल जी और भाजपा का संकल्प मजबूत था और पोटा कानून संयुक्त सेशन में पारित कर दिया गया।

    कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि हम पहली ही कैबिनेट में पोटा का कानून रद्द कर देंगे और इन्होंने पहली ही कैबिनेट में पोटा का कानून रद्द भी कर दिया। कांग्रेस टेररिज्म का पोषण करने वाली पार्टी है। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद और घुसपैठ को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 30 July 2025 10:43 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2010 से 2015 के बीच 2,564 पथराव की घटनाएं हुई थीं। 2024 के बाद एक भी घटना नहीं हुई।

    ऑर्गेनाइज हड़ताल- जो पाकिस्तान में बैठे हुर्रियत के आका ऐलान करते थे और सालाना 132 दिन घाटी बंद रखते थे। तीन साल से एक भी हड़ताल का ऐलान नहीं हुआ है... अब हिम्मत नहीं है।

  • 30 July 2025 10:43 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कांग्रेस नेता पी, चितंबरम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिदंबरम जी के कार्यकाल में ही जब तक वो गृहमंत्री से नहीं गए, अफजल गुरु को फांसी नहीं हुई।

    मुंबई हमले के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये हमला तो आरएसएस ने कराया है... ये बोलकर ये लोग किसको बचा रहे हैं। मैं आज दुनिया के सामने, देश की जनता के सामने गर्व से कहता हूं कि हिंदू कभी टेररिस्ट नहीं हो सकता। 

  • 30 July 2025 10:41 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि पहले हर हमले के बाद सिर्फ डोजियर भेजा जाता था, कभी उनको जवाब नहीं दिया, ऐसे में वो क्यों डरेंगे।

    लेकिन उनको जवाब देने का काम मोदी सरकार ने किया। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर किया... उनके अंदर खौफ पैदा हो गया और आज भी उनको पूरी तरह नींद नहीं आती। 

  • 30 July 2025 10:27 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमित शाह ने कहा कि हमने उनके (पाकिस्तान) आतंकी शिविरों, आतंकी लॉन्चिंग पैड्स और आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तान ने) इसे अपने देश पर हमला माना।

    8 मई को पाकिस्तान ने भारत के आवासीय इलाकों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला किया। 9 मई को भारत की सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और रक्षा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया।

    इसके बाद, पाकिस्तान लड़ने की स्थिति में नहीं था। पाकिस्तान घुटनों के बल हमारे डीजीएमओ को फोन किया कि अब आप रहम करो और हमले बंद करो।

  • 30 July 2025 10:09 PM

    Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि आतंकवादियों और इस हमले की साजिश रचने वालों की कल्पना से भी बढ़कर उनको बड़ी सजा दी जाएगी। आतंकियों के बीच बची-खुची जितनी भी भूमि है उसको मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीय इस बात के लिए एकजुट हैं कि आतंक के आकाओं की कमर तोड़ दी जाएगी। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story