मानसून सत्र 5वां दिन: विपक्ष ने लगाए 'मोदी सरकार हाय-हाय' के नारे; अब 28 जुलाई को चर्चा

Parliament Monsoon Session 2025
Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मानसून सत्र के 5वें दिन शुक्रवार (25 जुलाई) को जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभी सांसदों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा किया। पांच मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सदन की कार्यवाही 28 जुलाई, सोमवार से नियमित चलेगी। इसी दिन ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होगी।
#WATCH दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/nWmqn45M4b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025
पैदल मार्च निकाला
लोकसभा की कार्यवाही से पहले विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। मकर द्वार पहुंचने पर राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने स्पेशल इंन्सेंटिव रिवीजन (SIR) लिखे पोस्टर फाड़े। साथ ही मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए।
15 से ज्यादा बिल पेश होंगे
संसद सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। 32 दिन के सत्र में 18 बैठकें होंगी। 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।
चौथा दिन: बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर खूब हुआ हंगामा
संसद सत्र के चौथे दिन गुरुवार (24 जुलाई) को भी जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हल्ला बोल दिया। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर जोरदार हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए। विरोध के पोस्टर लहराए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही सिर्फ 12 मिनट चल सकी। स्पीकर ओम बिरला ने कहा-तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सत्र का तीसरा दिन
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार (23 जुलाई) को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने नारेबाजी की। इस वजह से सदन की कार्यवाही 3 बार रोकी गई, फिर 2 बजे दोनों सदनों को अगले दिन 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। बुधवार को जानकारी सामने आई कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में 28 जुलाई और राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सदनों में बहस के लिए 16-16 घंटे का समय निर्धारित किया है।
सत्र का दूसरा दिन
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Live Updates
- 25 July 2025 2:39 PM
सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को 28 जुलाई तक स्थगित कर दी गई। सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। - 25 July 2025 2:10 PM
28 जुलाई से नियमित चलेगी कार्यवाही
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सदन की कार्यवाही 28 जुलाई, सोमवार से नियमित चलेगी।Lok Sabha Speaker Om Birla called a meeting of the leaders of all parties to discuss the functioning of the House. Efforts are on to reach a consensus in the meeting. pic.twitter.com/qoXsaaU3xg
— ANI (@ANI) July 25, 2025 - 25 July 2025 2:08 PM
SIR को फाड़कर कूड़ेदान में फेंका
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसदों के साथ, प्रतीकात्मक रूप से SIR को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया।#WATCH दिल्ली | कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसदों के साथ, प्रतीकात्मक रूप से SIR को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया। pic.twitter.com/xRzNOoCMAE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025 - 25 July 2025 12:11 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही करीब 20 मिनट तक चली। फिर इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद सदन को 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।#MonsoonSession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 28.07.2025@VPIndia @harivansh1956 pic.twitter.com/751wr3ya37
— SansadTV (@sansad_tv) July 25, 2025 - 25 July 2025 11:20 AM
कमल हासन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
राज्यसभा की कार्यवाही चल रही है। एक्टर कमल हासन ने तमिल भाषा में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वे राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम के प्रमुख भी हैं।#WATCH | Makkal Needhi Maiam chief and actor Kamal Haasan takes oath as a Member of the Rajya Sabha, in Tamil.
— ANI (@ANI) July 25, 2025
Source: Sansad TV/ YouTube pic.twitter.com/cmDio7srJL - 25 July 2025 11:16 AM
लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार (25 जुलाई) को पांचवां दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभी सांसदों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा किया। पांच मिनट बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।SIR के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। pic.twitter.com/hAwoAUu790
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025 - 25 July 2025 11:13 AM
गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन
विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए।#WATCH दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। pic.twitter.com/Ba77B12Izd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025
