बजट सत्र 2026: विपक्ष के हंगामे से ठप रही लोकसभा, 4 बार स्थगित; PM मोदी का संबोधन टला

Parliament Budget Session 2026 Live
X

Parliament Budget Session 2026 Live

विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। पीएम मोदी का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संबोधन टला। स्पीकर ऑफिस में बहस और निशिकांत दुबे की किताबों से बढ़ा सियासी तनाव।

Parliament Budget Session 2026: विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। पूरे दिन में सदन चार बार स्थगित करना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि शाम 5 बजे होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव वाला संबोधन भी नहीं हो सका। आखिरकार लोकसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने के बाद फिर से शुरू हो गई है। सदन में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ की गई ट्रे़ड डील में कृषि आजीविका से कोई समझौता नहीं किया गया है।

कैसे-कैसे ठप हुई कार्यवाही

  • सुबह सदन महज 5 मिनट चला, फिर 12 बजे तक स्थगित
  • 12 बजे दोबारा शुरू होते ही हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
  • 2 बजे फिर शुरू हुई, लेकिन सिर्फ 8 मिनट में ही बाधित
  • शाम 5 बजे अंतिम कोशिश के बाद भी हंगामा जारी रहा और सदन अगले दिन तक स्थगित

स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा विवाद

हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में विपक्ष और भाजपा सांसदों के बीच तीखी बहस हुई। सामने आए वीडियो में विपक्ष की एक महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजिजू से बहस करती नजर आ रही हैं।

निशिकांत दुबे ने दिखाई विवादित किताबें

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस से जुड़ी कई किताबें और नोट्स सदन में लहराए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस की “मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी” का जिक्र है।

उन्होंने एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत कई किताबों का हवाला दिया।

पेपर उड़ाने से बढ़ा तनाव

हंगामे के दौरान विपक्षी सांसदों ने चेयर की ओर कागज़ उछाले, जिससे सदन का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। बार-बार नारेबाजी और शोर-शराबे के चलते किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी।

लोकसभा में लगातार हंगामा, सांसद निलंबित

मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते कांग्रेस के सात सांसदों और CPI(M) के एक सांसद को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन में अनुशासनहीन व्यवहार किया, जिसमें दस्तावेज फाड़ना, पीठासीन की ओर कागज फेंकना और सचिवालय की टेबल पर चढ़ने की कोशिश शामिल है। इसके चलते प्रश्नकाल भी बाधित रहा।


राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष का विरोध

लोकसभा की कार्यवाही उस वक्त और ज्यादा गरमा गई, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान चीन से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की। भाजपा सांसदों ने इस पर कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में India-US ट्रेड डील पर चर्चा

उधर, राज्यसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चर्चा जारी रही। विपक्षी दलों ने सरकार पर आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जबकि सरकार की ओर से इसे देश के आर्थिक हित में बताया जा रहा है।


संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पर बने रहें।

Live Updates

  • 4 Feb 2026 2:14 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में बोल रहे हैं

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष राज्यसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अपनी बात रख रहे हैं।

  • 4 Feb 2026 2:12 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही शाम 5:00 बजे तक के लिए स्थगित

    भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शाम 5:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

  • 4 Feb 2026 2:11 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई

  • 4 Feb 2026 2:09 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: मोदी सरकार की 'जीरो-टॉलरेंस' पॉलिसी ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया है

    राज्यसभा में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश में नक्सलवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि पहले की केंद्र सरकारें इसे सिर्फ 'राज्यों के लिए कानून-व्यवस्था की समस्या' मानती थीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 'जीरो-टॉलरेंसट रवैये ने इस आंदोलन को काफी कमजोर कर दिया है और इसे 'घुटनों पर ला दिया है।'

  • 4 Feb 2026 2:07 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को संबोधित किया

  • 4 Feb 2026 2:06 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: राहुल गांधी पर रवनीत बिट्टू पर का पलटवार

    बुधवार को संसद में राहुल गांधी के 'गद्दार दोस्त; वाले टिप्णी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को 'देश का दुश्मन' कहा।

  • 4 Feb 2026 2:01 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: राहुल गांधी के पत्र पर किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलते समय संसदीय नियमों का पालन करना चाहिए। समाचार एजेंसी ANI ने कहा कि उन्होंने गांधी के पत्र का जवाब दे दिया है और कोई भी सदस्य संसद में मनमाने ढंग से नहीं बोल सकता।

  • 4 Feb 2026 1:59 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: ट्रंप-मोदी की बातचीत पर क्या बोले पूयूष गोयल?

    लोकसभा को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी, 2026 को फोन पर बातचीत की, जिसमें प्रमुख द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। गोयल ने कहा कि कॉल के बाद, ट्रंप ने टैरिफ में 18% की कमी की घोषणा की, और कहा कि संशोधित दर कई प्रतिस्पर्धी देशों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से कम है, जो समझौते के तहत भारत की अनुकूल स्थिति को दिखाता है।

  • 4 Feb 2026 1:54 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: कृषि और डेयरी हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोलते हुए कहा कि भारत के कृषि और डेयरी हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। यह समझौता लघु एवं मध्यम उद्यमों और श्रमिकों के लिए नए अवसर खोलेगा, 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप है।


  • 4 Feb 2026 12:36 PM

    Budget Session Parliament 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story