भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: पाकिस्तान को BSF जवान पूर्णम कुमार को लौटाना पड़ा; 20 दिन बाद अटारी बाघा बॉर्डर पर सेना को सौंपा

BSF Constable Purnam Kumar: पाकिस्तान ने बुधवार (14 मई) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान Poornam Kumar Shaw, पूर्णम कुमार शॉको 20 दिन बाद वापस कर दिया। पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर सुबह 10:30 बजे उन्हें भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया। भारत-पाकिस्तान और सीजफायर समझौते के बाद भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।
कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
Today BSF Jawan Purnam Kumar Shaw, who had been in the custody of Pakistan Rangers since 23 April 2025, was handed over to India: BSF
— ANI (@ANI) May 14, 2025
Constable Purnam Kumar Shaw had inadvertently crossed over to Pakistan territory, while on operational duty in area of Ferozepur sector on 23rd… pic.twitter.com/PnHB6wl69V
पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया था। क्योंकि शॉ 23 अप्रैल को गलती से पंजाब की सीमा पार कर गए थे। वह BSF की 182वीं बटालियन का कांस्टेबल हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए जाने के समय शॉ वर्दी पहन रखी थी और उनके पास सर्विस राइफल भी थी।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं पूर्णम
पश्चिम बंगाल के हुगली के निवासी पूर्णम कुमार शॉ पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर तैनात थे। जीरो लाइन के पास खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद करते वक्त वह गलती से भारतीय सीमा पार कर ली। लिहाजा, पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बल ने अरेस्ट कर लिया था।
BSF जवान पूर्णम की पत्नी बोलीं, मोदी ने बदला लिया
- बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी ने बताया कि पीएम मोदी हैं तो सब कुछ संभव है। उन्होंने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का बदला 15-20 दिन के अंदर ही ले लिया। 4-5 दिन बाद मेरे 'सुहाग' को वापस ला दिया। मैं हाथ जोड़कर उनका दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं।
- रजनी शॉ ने आगे कहा, मैं बहुत खुश हूं। सुबह अधिकारी का फ़ोन आया था। उन्होंने वीडियो कॉल कर पति से बात कराई। वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। मुझे टेंशन न लेने की सलाह दी है। 3 बजे बात करने के लिए कहा है।
- रजनी ने 3-4 दिन पहले सीएम ममता बैनर्जी से भी बात की थी। उन्होंने इसी हफ़्ते पति के वापस लौट आने का आश्वासन दिया था। बीएसएफ अधिकारियों से बात भी हुई। सबका समर्थन मिला, पूरा देश मेरे साथ खड़ा था। इसलिए, हाथ जोड़कर सबका धन्यवाद करना चाहूंगी।
