Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले 45 गुमनाम नायकों को मिला पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

Padma Awards 2026
X

Padma Awards 2026 

Padma Awards 2026 की सूची जारी हो गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े 45 अनसंग हीरोज को मिला सम्मान।

Padma Awards 2026: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। इस बार देशभर से चुने गए 45 ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के दशकों तक समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।

हाशिए पर खड़े वर्गों के लिए समर्पित जीवन

इस वर्ष की पद्म पुरस्कार सूची में उन लोगों को खास जगह दी गई है, जो दलित, पिछड़े वर्ग, आदिवासी समुदाय, दिव्यांगजन, महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने दूरदराज और कठिन इलाकों में रहकर शिक्षा, स्वच्छता, आजीविका और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया।

पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

इस वर्ष जिन अन्य लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है, उनमें अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडीज, भगवानदास रायकवार, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृज लाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, गफरूद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंद्रजीत सिंह सिद्धू, के पजानिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंदरियाल, कोल्लाक्कयिल देवकी अम्मा जी, कुमारसामी थंगराज, महेंद्र कुमार मिश्र, मीर हाजीभाई कासमभाई, मोहन नगर, नरेश चंद्र देव वर्मा, नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन, पद्मा गुरमेत, पोखिला लेकथेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्तपति कलियप्पा गौंडर, रामा रेड्डी ममिदी, रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले, एस जी सुशीलम्मा, संग्युसांग एस पोन्गेनर, शफी शौक, श्रीरंग देवबा लाड, श्याम सुंदर, सीमांचल पात्रो, सुरेश हनागावडी, तगा राम भील, तेची गुबिन, तिरुवरुर बक्तवत्सलम, विश्व बन्धु और युमनाम जात्रा सिंह शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार क्या हैं?

Padma Awards भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। ये तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं-

  • Padma Vibhushan: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
  • Padma Bhushan: उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए
  • Padma Shri: किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए

किन क्षेत्रों में दिए जाते हैं पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान समारोह

इन सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह समारोह हर वर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story