'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल से बवाल: निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को समझाया 1991 वाला समझौता, कांग्रेस पर देशद्रोह का आरोप

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को समझाया 1991 वाला समझौता, कांग्रेस पर देशद्रोह का आरोप
X
राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत होने वाली कार्रवाई से पहले जानकारी देने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 1991 वाला समझौता समझाया। कांग्रेस पर देशद्रोह का आरोप लगाया।

nishikant dubey vs rahul gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाने से भाजपा आक्रामक हो गई। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार (23 मई) को राहुल पर निशाना साधा है। निशिकांत ने राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सवाल करने के लिए पाखंड करने का आरोप लगाया। निशिकांत ने राहुल गांधी को 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच लागू समझौते को समझाया। कहा-असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।

जानिए निशिकांत दुबे ने X पर क्या लिखा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 'X' डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए लिखा-राहुल गांधी जी जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है?

'निशिकांत दुबे मूर्खता का परिचय देते हैं'
निशिकांत दुबे की पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया दी है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-सबसे पहले तो निशिकांत दुबे बार-बार अपनी मूर्खता का परिचय देते हैं। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सबसे पहले तो यह संभवतः अप्रैल 1991 में हुआ समझौता है। यह समझौता शांतिकाल के लिए है। यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि शांतिकाल में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोई गलतफहमी न हो।

राहुल गांधी सच बोल रहे
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-इस बार हमारी कार्रवाई तब हुई, जब हमारे ऊपर आतंकी हमला हुआ। तो सबसे पहले निशिकांत दुबे और भाजपा यह स्वीकार कर रहे हैं कि विदेश मंत्री जयशंकर ने सूचना दी और राहुल गांधी जो कह रहे थे, वह सच था। जयशंकर ने पाकिस्तान को सूचना दी और भाजपा खुद इसकी पुष्टि कर रही है।

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था
बता दें कि राहुल गांधी ने 19 मई को सोशल मीडिया पर लिखा था कि सैन्य कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि सरकार ने ऐसा किया। उन्हें किसने अधिकार दिया? इसके चलते हमें वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े?। राहुल ने कहा-विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ बयानबाजी नहीं है। यह निंदनीय है। यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था। देश को सच्चाई जानने का हक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story