Operation Sindoor: डेलिगेशन में शशि थरूर के शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आया बयान, जानिए क्या कहा

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Operation Sindoor: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि आपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए हमारी पार्टी के चार सांसद जो जा रहे हैं। जिसमें डॉ शशि थरूर भी शामिल हैं। वो काफी सम्मानित नेता हैं। लेकिन जब उन्हें प्रस्ताव मिला, तो एक बार पार्टी से जरूर बात करनी चाहिए थी।
बता दें, आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और #OperationSindoor को प्रदर्शित करने के लिए कई प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। जिसको लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने टिप्पणी की है। सुनिए क्या कहा?
#WATCH जयपुर: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और #OperationSindoor को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "... हमारी पार्टी के चार सांसद जो जा रहे हैं… pic.twitter.com/zO40VNHDMD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2025
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल 4 सांसद
उन्होंने कहा, कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारी पार्टी (कांग्रेस पार्टी) के चार सांसद जो जा रहे हैं। जो प्रमुख साझेदार देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में चुने गए हैं। वे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ शशि थरूर का भी जिक्र किया।
शशि थरूर को लेकर कहा कि वे एक सम्मानित नेता हैं। लेकिन जब उन्हें प्रस्ताव मिला, तो उन्हें यह कहना था कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से बात करनी चाहिए और उन्हें (भारत सरकार को) पार्टी से बात करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
