ओडिशा में बर्बरता: 2 युवकों का सिर मुंडवाया, घुटनों पर चलवाया, घास खिलाई, नाली का पानी पिलाया; राहुल गांधी ने उठाए सवाल?

2 युवकों का सिर मुंडवाया, घुटनों पर चलवाया, घास खिलाई, नाली का पानी पिलाया; राहुल गांधी ने उठाए सवाल?
X
Crime News: ओडिशा के गंजाम में दरिंदगी का मामला सामने आया है। गो-तस्करी के शक में 2 दलित युवकों को तालिबानी सजा दी गई। युवकों को बेरहमी से पीटा। फिर आधा सिर मुंडवाया। घुटनों के बल रेंगने, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया।

Crime News: ओडिशा के गंजाम में दरिंदगी का मामला सामने आया है। गो-तस्करी के शक में 2 दलित युवकों को तालिबानी सजा दी गई। युवकों को बेरहमी से पीटा। फिर आधा सिर मुंडवाया। घुटनों के बल रेंगने, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया। खारिगुमा गांव में हुई बर्बरता की घटना का सोमवार को खुलासा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'X' पर घटना की जानकारी शेयर की है। धारकोट पुलिस ने FIR दर्ज कर 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, सिंगीपुर गांव निवासी दो दलित युवक गाय और बछड़ा लेकर अपने गांव जा रहे थे। खारिगुमा गांव में गो-रक्षकों ने उन्हें रोका। 30 हजार रुपए मांगे। मना करने पर पीटा। आधा सिर मुंडवाया। घुटनों के बल रेंगने पर मजबूर किया। घास खिलाई गई। नाली का पानी पिलाया।

पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
युवकों के साथ की गई बर्बरता की घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पता चलते ही पुलिस ने एक्शन लिया। दोनों पीड़ितों का धारकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया। धारकोट थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच चल रही है। शुरुआती जांच यह भी सामने आया कि हमलावरों का मकसद गो-संरक्षण नहीं, बल्कि जबरन वसूली था।

राहुल गांधी की पोस्ट
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया। राहुल ने लिखा-भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति नफरत और भेदभाव पर आधारित है। दलित युवकों को घुटनों के बल चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने के लिए मजबूर करना न केवल अमानवीय है बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है।

देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं
राहुल ने आगे लिखा-दलितों की गरिमा को कुचलने वाली हर घटना बाबा साहब के संविधान पर हमला है। समानता, न्याय और मानवता के खिलाफ एक साजिश है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story