छठ पर उत्तर रेलवे का तोहफा: नई दिल्ली से बिहार के लिए कल से चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल्स

Special Trains From Delhi
X

उत्तर रेलवे ने छठ पर्व के लिए जारी की स्पेशल ट्रेनों की सूची। 

उत्तर रेलवे ने बिहार के लिए कल से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। यह ट्रेनें दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से रवाना होंगी।

छठ पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिस तरह से लोग होली और दिवाली का त्योहार अपने घरों में मनाना चाहते हैं, उसी तरह पूर्वांचल के लोग भी अपने गांव जाकर परिजनों के साथ इस महापर्व को मनाना चाहते हैं। यही वजह है कि इस पर्व के नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे दिवाली आने से पहले ही विशेष ट्रेनें चलाने की योजना तैयार कर लेता है। चूंकि दिवाली का पर्व बीत चुका है, लिहाजा अब उत्तर रेलवे ने छठ पर्व को लेकर बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है। यह फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें कल यानी 23 अक्टूबर से चलनी शुरू हो जाएंगी। कुछ ट्रेन आनंद विहार से, कुछ ट्रेन शकूरबस्ती से तो कुछ ट्रेन नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से निकलेंगी। नीचे देखिये टाइम, ठहराव स्टेशनों के नामों समेत पूरी डिटेल्स...

आनंद विहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार से पटना के बीच गाड़ी संख्या 04090 आनंद विहार से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सहतवार, सुरेमनपुर, छपरा और पाटलिपुत्र ठहराव स्टेशन होंगे।

आनंद विहार से गाड़ी संख्या 04060 जयनगर के लिए सुबह 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसके ठहराव स्टेशन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, मोकामा, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा और मधुबनी होंगे।

आनंद विहार से ट्रेन संख्या 04458 दोपहर 3:30 बजे भागलपुर के लिए वाया गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, जंघई जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद जंक्शन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बुद्र्धामान और बैंडेल जंक्शन होते हुए अगले दिन 2:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

आनंद विहार से ट्रेन संख्या 04060 सीतामढ़ी के लिए दोपहर 3:30 बजे और पाटलिपुत्र के लिए रात 00:05 बजे रवाना होगी। सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, बगहा, हरिनगर, नरटियागंज जंक्शन, सिकटा, रक्सौल जंक्शन और बरगानिया में रुकेगी। वहीं, पाटलीपुत्र जाने वाली ट्रेन का गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, फेफना जंक्शन, बलिया, सहतवार, बकुल्हा, छपरा और दिघवारा में होगा।

शकूरबस्ती से चलने वाली विशेष ट्रेनों की सूची

शकूरबस्ती से झंझारपुर जंक्शन के लिए ट्रेन संख्या 04410 दोपहर एक बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, कप्तानगंज, रक्सौल जंक्शन और सीतामढ़ी होते हुए 18:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

शकूरबस्ती से पटना जंक्शन के लिए ट्रेन संख्या 04404 रवाना होगी। यह नई दिल्ली गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, बक्सर और दानापुर होते हुए पटना पहुंचगी।

शकूरबस्ती से सहरसा के लिए ट्रेन संख्या 04406 रात 8:15 बजे रवाना होगी और अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोंडा, देवरिया, सीवान, मुजफ्फरनगर, बेगुसराय होते हुए 5:30 बजे पटना सहरसा पहुंचेगी।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलेंगी ये ट्रेनें

नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 04454 मुरादाबाद, बरेली, आलम नगर, रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, हजारीबाग रोड होते हुए मानसी पहुंचेगी।

नई दिल्ली से दरभंगा के लिए ट्रेन संख्या 04460 दोपहर 3:10 बजे चलेगी और गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, बादशाहनगर, बाराबंकी जंक्शन, बस्ती, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, बरौली जंक्शन और बेगूसराय होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

नई दिल्ली से धनबाद के लिए रात 10:20 बजे चलेगी। यह भी मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कोडरमा, जमालपुर जंक्शन, बरियारपुर और सुलतानगंज से होकर गुजरेगी।

नई दिल्ली से हावड़ी के लिए ट्रेन संख्या 04452 शाम 6:15 बजे रवाना होगी। वहीं, हसनपुर रोड के लिए नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 04098 दिल्ली से रवाना होगी।

हजरत निजामुद्दीन की बात करें तो पटना के लिए गाड़ी संख्या 04094 सुबह 11 बजे रवाना होगी। इसका गाजियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में ठहराव स्टेशन होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story