Logo
election banner
Weather Update India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए (Read alert) 'रेड अलर्ट' (Heatwave), बिहार और झारखंड के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange alert)और पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है।

Weather Update India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए (Read alert) 'रेड अलर्ट' (Heatwave), बिहार और झारखंड के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange alert)और पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है। कई राज्यों में भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी और उमस के कारण बंगाल और ओडिशा में दिन के अधिकतम तापमान में और वृद्धि सकती है। साथ हीटवेव से स्थिति और अधिक गंभीर होने की संभावना है।

IMD के सीनियर साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने रविवार को बताया कि ओडिशा में गंभीर गर्मी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उत्तरी ओडिशा में तापमान काफी बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल हालत इससे भी ज्यादा गंभीर है। बंगाल में बीते तीन दिनों से तापमान काफी बढ़ गया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल में इन जगहों पर बेहद गर्म हुआ मौसम
शनिवार को पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में रिकॉर्ड किया गया । कोलकाता में दिन के समय अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मेदिनीपुर (43.5), बांकुरा (43.2), बैरकपुर (43.2), बर्धमान (43), आसनसोल (42.5), पुरुलिया (42.7) और श्रीनिकेतन (42) में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। 

ओडिशा में कई जगहों बढ़ा तापमान

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार भुवनेश्वर में तापमान 44 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया।इस बीच, ओडिशा के औद्योगिक शहर अंगुल में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारीपदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस बौध, ढेंकनाल और भवानीपटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि का होने का अनुमान लगाया है। हालांकि इससके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा है माैसम ?
शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया।  IMD का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, यह भी अनुमान लगाया गया है कि सोमवार तक अगर फिर से बारिश नहीं हुई तो अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 163 रिकॉर्ड किया गया है। यह मीडियम कैटेगरी में आता है।

आईएमडी का बारिश का पूर्वानुमान
इस बीच, मौसम एजेंसी ने रविवार की सुब हजम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है।  IMD ने रविवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और उत्तरी तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही रविवार को पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, पूर्वी मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्साें में आंधी और ओलावृष्टि
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि आदिवासी इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पारे में भारी गिरावट आई। बर्फबारी के बीच अटल टनल-रोहतांग दर्रा, ग्रम्फू-लोसर और दारचा-सरचू सहित 60 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। स्थानीय IMD कार्यालय ने सोमवार को भारी बारिश और तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया है। हिमाचल में रविवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं चलने को लेकर Yellow Alert जारी किया गया है। 

5379487