28 माह में 221 जजों की नियुक्तियां: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सार्वजनिक किए जातिवार आंकड़े; देखें डिटेल्स

Collegium Released Judges Details: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का फैसला किया है। इसके तहत नवंबर 2022 से मई 2025 के बीच विभिन्न हाईकोर्टों में नियुक्त किए गए 221 जजों की सूची जारी की है। जिसमें उनकी जाति, लिंग और संबंधियों सहित अन्य जरूरी जानकारी सार्वजनिक की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या और उनकी दावेदारी रद्द होने की वजह और सम्पत्तियों की डिटेल्स भी बताई गई है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के मुताबकि, नवंबर 2022 से मई 2025 के बीच कुल 221 नियुक्तियां हुई हैं। 170 नियुक्तियां 9 नवम्बर 2022 से 10 नवम्बर 2024 तक यानी सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल में हुई हैं। जबकि, 51 नियुक्तियां 11 नवम्बर 2024 से 1 मई 2025 तक मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के कार्यकाल में हुई हैं।
| वर्गवार | CJI चंद्रचूड़ के कार्यकाल में | CJI खन्ना के कार्यकाल में | |
| अनुसूचित जाति | 7 | 1 | 8 |
| अनुसूचित जनजाति | 5 | 2 | 7 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 21 | 11 | 32 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 7 | 7 | |
| अल्पसंख्यक | 23 | 8 | 31 |
| महिला | 28 | 6 | 34 |
| जजों के रिश्तेदार | 12 | 2 | 14 |
| कुल | 170 | 51 | 221 |
8 फीसदी एससी-एसटी, 34 महिला जज
वर्गवार वार बात करें 221 जजों में से एससी एसटी के 15 और महिला जजों की संख्या 34 है। CJI चंद्रचूड़ के कार्यकाल में 7 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST), 21 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 7 अति पिछड़ा/पिछड़ा वर्ग (MBC/BC), 23 अल्पसंख्यक, 28 महिला और 12 न्यायाधीशों के रिश्तेदार नियुक्त किए गए हैं। जबकि, CJI खन्ना के कार्यकाल में 11 OBC, 1 SC, 2 ST, 8 अल्पसंख्यक, 6 महिलाएं और 2 न्यायाधीशों के रिश्तेदार जज नियुक्त हुए हैं।
रिश्तेदार भी नियुक्त किए गए जज
- स्मृति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट): महिला जज स्मृति नूपुर भाटी के पति जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।
- रीतोब्रतो कुमार मित्रा (कलकत्ता हाईकोर्ट): जस्टिस रीतोब्रतो पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोनोजित कुमार मित्रा के बेटे हैं।
- तेजस करिया (दिल्ली हाईकोर्ट): न्यायाधीश तेजस करिया सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस बीएन करिया के पुत्र और गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस बीडी करिया के भाई हैं।
- स्मृति सोनी श्रीवास्तव (पटना हाईकोर्ट): जस्टिस स्मृति सोनी पूर्व जज जस्टिस रेखा कुमारी की बेटी हैं।
वंशवाद के आरोपों पर जवाब
दरअसल, जजों की नियुक्ति में परिवारवाद का आरोप लगता रहा है। कॉलेजियम ने इस सूची में न्यायाधीशों की श्रेणी, लिंग और पारिवारिक पृष्ठभूमि सार्वजनिक कर वंशवाद के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट की है। यह भी बताया गया कि जजों की नियुक्ति में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलता है।
