Sidhu Moose Wala Parents Welcome Baby Boy: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशियां लौटी हैं। सिंगर की मां चरण कौर ने अपनी इकलौती संतान सिद्धू की मौत के दो साल बाद बेटे को जन्म दिया है। पिता बलकौर सिंह खुद यह सुखद जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा, 'शुभदीप से प्यार करने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से, ऊपर वाले ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से, परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हैं।'

पहले बलकौर ने खबरों का किया था खंडन
यह खबर तब आई है, जब बलकौर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए पत्नी चरण सिंह के गर्भावती होने के बारे में सभी अटकलों का खंडन किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि 'हम सिद्धू के प्रशंसकों के आभारी हैं जो हमारे परिवार के बारे में इतने चिंतित हैं। मेरे परिवार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इन सभी अफवाहों पर विश्वास न करें। जो भी खबर होगी, परिवार उसे आप सभी के साथ साझा करेगा।

2022 में की गई थी मूसेवाला की हत्या
कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। 29 मई, 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में हमलावरों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उनकी उम्र 28 साल थी। इसी साल उन्होंने मनसा से कांग्रेस के टिकट पर पंजाबी विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपनी गायकी के चलते प्रसिद्धि हासिल की थी। उनकी असामयिक और चौंकाने वाली मौत के बावजूद उनके कई गाने मरणोपरांत रिलीज़ हुए और उन्हें लाखों बार देखा गया।

Sidhu Moose Wala

2017 में सिद्धू मूसेवाला ने अपने पहले गीत 'जी वैगन' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल एल्बमों के साथ तेजी से लोकप्रियता हासिल की।