18:04 PM(4 weeks ago )
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच वोटों की गोपनीयता (Secrecy of Vote) को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक अनिल विज के वोट की गोपनीयता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके पलटवार में भाजपा ने भी मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और भरत बेनीवाल के वोटों पर आपत्ति जताई है। दोनों दलों द्वारा एक-दूसरे के विधायकों पर लगाए गए इन आरोपों के कारण चुनावी माहौल में सरगर्मी बढ़ गई है और मतगणना प्रक्रिया में पेच फंसता नजर आ रहा है।
17:55 PM(4 weeks ago )
17:49 PM(4 weeks ago )
एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत हो गई है। बस ऑपचारिक ऐलान होना बाकी है। एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम हैं।
17:47 PM(4 weeks ago )
बिहार के राज्यसभा चुनावों में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके चार विधायकों ने मतदान नहीं किया। आरजेडी के फैसल रहमान और कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास मतदान से अनुपस्थित रहने वालों में शामिल थे।
14:21 PM(4 weeks ago )
ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इनमें कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और बीजेडी के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर का नाम शामिल है।
14:20 PM(4 weeks ago )
बिहार में तीन कांग्रेस विधायकों ने अब तक वोट नहीं डाला है। तीनों के फोन भी बंद आ रहे हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को एक विधायक का इंतजार है। वह भी अब तक वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे हैं। अब तक NDA की तरफ से 201 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं।
13:13 PM(4 weeks ago )
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा-हम दोनों सीटें जीतेंगे
#WATCH | Ambala | Before casting his vote in Rajya Sabha elections, Haryana Minister Anil Vij says," I am going to cast my vote even though I have suffered a fracture in both my legs. I will certainly go to cast my vote. We will win both the seats (from Haryana)." pic.twitter.com/mId6gczAQX
— ANI (@ANI) March 16, 2026
12:31 PM(4 weeks ago )
ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे
#WATCH | Bhubaneswar: Former Odisha CM and BJD president Naveen Patnaik arrives at the State Assembly to vote for Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/sRIlr0UTYC
— ANI (@ANI) March 16, 2026
11:38 AM(4 weeks ago )
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है।
10:25 AM(4 weeks ago )
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान से पहले पोलिंग अधिकारी और उम्मीदवार पहुंचे।
VIDEO | Rajya Sabha polls: Polling officials, candidates enter Odisha assembly ahead of voting.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rQaZjUhT7c
10:15 AM(4 weeks ago )
दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं।
10:10 AM(4 weeks ago )
JDU सांसद संजय ने कहा- बिहार में NDA सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी
VIDEO | Patna: JD(U) MP Sanjay Jha, on the Rajya Sabha elections says, "As per your feedback and assessment, the NDA will win all five seats. Four seats are already certain, and we will win the fifth seat as well by a big margin. We have additional support and backing, and the… pic.twitter.com/fCtY6Nbczg
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2026
10:08 AM(4 weeks ago )
RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में NDA पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है।
#WATCH | Patna: On Rajya Sabha elections, RLM chief Upendra Kushwaha says, "...The counting is happening today itself, so the results will come in the same way that we have been repeatedly telling about... When RJD itself is gradually disappearing from the political scene of… pic.twitter.com/wAylxTlF1r
— ANI (@ANI) March 16, 2026
09:52 AM(4 weeks ago )
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला।
09:51 AM(4 weeks ago )
ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं।
09:50 AM(4 weeks ago )
बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ने चुनाव में सीटें जीतने का दावा किया है।