Logo
election banner
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चेताया कि भारतीय सवार जहाजों को अरब सागर और लाल सागर में निशाना बनाने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। इसके लिए भारतीय नौसेना ने समुद्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Rajnath singh on ship attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में INS Imphal को मंगलवार को Indian Navy में कमीशन कर दिया गया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में अरब सागर में दो जहाजों पर हमला हुआ है।  'एमवी केम प्लूटो' पर ड्रोन हमला हुआ। कुछ दिन पहले लाल सागर में 'एमवी साईं बाबा' को निशाना बनाया गया। भारत ने इन हमलों को गंभीरता से लिया है। जिसने भी इन हमलों को अंजाम दिया है। हम उसे समुद्र तल से भी ढूंढ लेंगे। इन हमलों को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति से कुछ लोगों में जलन बढ़ी
रक्षा मंत्री ने कहा कि इन दिनों समुद्र में हलचल थोड़ी ज्यादा ही बढ़ गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक और  सैन्य शक्ति ने कुछ लोगों में जलन और नफरत भर दी है। उन्होंने कहा कि भारत हिंद महासागर में नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर की भूमिका में है। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस क्षेत्र में समुद्री व्यापार सुरक्षित हो। हम चाहते हैं कि इस समुद्री इलाके में मैरिटाइम ट्रेड आसमान की बुलंदियों को छूए। इसके लिए हम अपने  मित्र देशों के साथ मिलकर काम करेंगे। 

एमवी केम प्लूटो पर कब हुआ था हमला
भारत आ रहे इजरायली जहाज पर बीते शनिवार को  'एमवी केम प्लूटो' से ड्रोन से हमला हुआ। इससे जहाज को नुकसान पहुंचा। हालांकि कोई शख्स हताहत नहीं हुआ। जहाज में क्रूड ऑयल लोड था। यह हमला किसने और क्यों किया? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICGS)  विक्रम  ने हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जहाज की मदद की। इस पर 20 भारतीय क्रू मेबर्स सवार थे। इसके बाद से ही भारत ने समुद्री निगरानी बढ़ा दी है। 

नौसेना के पश्चिमी कमांड में किया जाएगा तैनात INS Imphal
 INS Imphal कमीशनिंग के बाद नौसेना के पश्चिमी कमांड में तैनात किया जाएगा। यह ऐसे आधुनिक सेंसर से लैस हो जो रडार को चकमा दे सकता है। इसे बनाने की मंजूरी साल 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने मणिपुर के मुख्यमंत्री और अन्य लाेगों की मौजूदगी में नई दिल्ली में जहाज के शिखर का अनावरण किया था। 

jindal steel Ad
5379487