ममता ने कांग्रेस के लिए दिखाई 'ममता': बंगाल में 5 सीटों का ऑफर देकर खोले बंद दरवाजे, सिर्फ एक सीट पर अटकी बात

India Bloc
X
India Bloc
Mamta Banerjee offers 5 Seat to Congress: सूत्रों का कहना है कि तृणमूल बहरामपुर, मालदा दक्षिण, मालदा उत्तर, रायगंज और दार्जिलिंग कांग्रेस को दे सकती है। हालांकि कांग्रेस पुरुलिया भी चाहती है। लेकिन यह सीट मिलने की संभावना कम लगती है। 

Mamta Banerjee offers 5 Seat to Congress: उत्तर प्रदेश में सपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सीटों का समझौता होने के बाद कांग्रेस के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'ममता' दिखाई। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को 5 सीटें ऑफर हुई हैं। हालांकि कांग्रेस 6 सीट चाहती है। एक सीट को लेकर चर्चा चल रही है। फिलहाल, कांग्रेस के लिए यह राहत भरी खबर है। जल्द आम सहमति बनने के बाद सीटों का ऐलान किया जाएगा।

यदि कांग्रेस 5 सीटों पर सहमत हो जाती है तो यह एक बड़ी गिरावट होगी। पार्टी ने पहले 14 फिर 8 और 6 सीटों की मांग रखी है। कांग्रेस छह सीटों से कम पर न आने की जिद ही थी। जिससे तेजतर्रार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुस्से में तमतमा गई थीं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कांग्रेस से कहा था कि वह ज्यादा आगे न बढ़े।

ममता बनर्जी ने एक भी सीट देने से किया था इंकार
ममता बनर्जी ने कहा था कि मैंने कांग्रेस से कहा है आपके पास यहां एक भी विधायक नहीं है। मैं दो एमपी सीटों की पेशकश कर रही हूं और हम उन दो सीटों पर आपकी जीत सुनिश्चित करेंगे। लेकिन कांग्रेस मान नहीं रही है। मैंने कहा कि अब मैं एक भी सीट नहीं देने जा रहा हूं। बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में मालदा में एक बैठक में यह बातें कही थी।

ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी अकेले लड़ेगी। चुनाव बाद गठबंधन करेंगे। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस उन सीटों पर समझौता करने की उम्मीद कर रही है, जो वर्तमान में भाजपा के पास हैं। उनमें से एक भाजपा के गढ़ उत्तर बंगाल में है। यह ममता बनर्जी की पेशकश से अलग बहरामपुर और मालदा दक्षिण सीटें हैं। जहां भाजपा ने 2019 में जीत हासिल की थी।

सूत्रों का कहना है कि तृणमूल बहरामपुर, मालदा दक्षिण, मालदा उत्तर, रायगंज और दार्जिलिंग कांग्रेस को दे सकती है। हालांकि कांग्रेस पुरुलिया भी चाहती है। लेकिन यह सीट मिलने की संभावना कम लगती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story