A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lok Sabha Election 2024 First phase Voting Update: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में  21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग, शुक्रवार (19 अप्रैल) को शाम 6 बजे खत्म हो गई। सीटों के लिहाज से यह सबसे बड़ा फेज रहा। वोटिंग सुबह 7 बजे से 6 बजे के बीच हुई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80.17% वोटिंग हुई। 77.57% वोटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल रहा।

छत्तीसगढ़ और मणिपुर में हिंसा
पहले चरण की वोटिंग के दौरान मणिपुर और छत्तीसगढ़ में हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई। मणिपुर में मतदान केंद्र पर फायरिंग और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं, छत्तीसगढ़ में एक मतदान केंद्र पर IED ब्लस्ट किया गया। पहले फेज के चुनाव में1625 उम्मीदवार मैदान में थे इनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला प्रत्याशी थे। 8 केंद्रीय मंत्री, 1 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 जून काे किया जाएगा।

संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
पहले फेज में 16.63 करोड़ मतदाताओं के लिए वोटिंग की व्यवस्था की गई थी।। इनमें 8.40 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर हैं। 11,371 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। दोनों राज्यों की एक-एक लोकसभा सीट पर भी साथ में वोटिंग हुई। 

यहां देखें राज्यवार सीटों पर अपडेट

Live Update...

  • रात नौ बजे तक के वोटिंग अपडेट के मुताबिक, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80.17% वोटिंग हुई। 77.57% वोटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल रहा।
  1. त्रिपुरा-80.17%
  2. बंगाल-77.57%
  3. अंडमान निकोबार- 56.87%
  4. अरुणाचल प्रदेश- 67.15%
  5. असम- 72.10%
  6. बिहार-48.50%
  7. छत्तीसगढ़-63.41%
  8. जम्मू-कश्मीर-65.08%
  9. लक्षद्वीप-59.02%
  10. मध्य प्रदेश-64.77%
  11. महाराष्ट्र-55.84%
  12. मणिपुर-69.19%
  13. मेघालय-74.22%
  14. मिजोरम-54.23%
  15. नगालैंड-56.91%
  16. पुडुचेरी-73.50%
  17. राजस्थान-56.58%
  18. सिक्किम-69.47%
  19. तमिलनाडु-65.07%
  20. उत्तर प्रदेश-58.49%
  21. उत्तराखंड-54.09%
  • शाम पांच बजे तक के वोटिंग अपडेट के मुताबिक, सबसे ज्यादा  77.57% वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई।  76.10% वोटिंग के साथ त्रिपुरा दूसरे नंबर पर है। 
  1. बंगाल-77.57%
  2. त्रिपुरा- 76.10%
  3. अंडमान निकोबार-56.87%
  4. अरुणाचल- 63.03%
  5. असम- 70.77%
  6. बिहार- 46.32%
  7. छत्तीसगढ़- 63.41%
  8. जम्मू-कश्मीर- 65.08%
  9. लक्षद्वीप- 59.02%
  10. मध्य प्रदेश-63.25%
  11. महाराष्ट्र-54.85%
  12. मणिपुर- 67.46%
  13. मेघालय- 69.91%
  14. मिजोरम- 52.62%
  15. नगालैंड- 55.72%
  16. पुडुचेरी- 72.84%
  17. राजस्थान- 50.27%
  18. सिक्किम- 67.58%
  19. तमिलनाडु- 62.02%
  20. उत्तर प्रदेश- 57.54%
  21. उत्तराखंड- 53.56%
  • दोपहर तीन बजे तक हुई वोटिंग अपडेट के मुताबिक, त्रिपुरा में 68.35% वोटिंग के साथ मतदान के मामले में पहले नंबर पर, वहीं बंगाल -66.34% के साथ दूसरे नंबर पर है। 
  • तीन बजे तक राज्यों में हुए मतदान का अपडेट
  1. त्रिपुरा-68.35%
  2. बंगाल-66.34%
  3. सिक्किम-52.72%
  4. तमिलनाडु -51.01%
  5. उत्तर प्रदेश-47.44%
  6. उत्तराखंड -45.62%
  7. मिजोरम -49.14%
  8. नागालैंड -51.73%
  9. पुडुच्चेरी-58.86%
  10. राजस्थान-41.51%
  11. जम्मू-कश्मीर-57.09%
  12. लक्षद्वीप-43.98%
  13. मध्य प्रदेश-53.40%
  14. महाराष्ट्र-44.12%
  15. मणिपुर-63.03%
  16. मेघालय-61.95%
  17. अंडमान निकोबार-45.48%
  18. अरुणाचल प्रदेश-55.05%
  19. असम-60.70
  20. बिहार -39.73
  21. छत्तीसगढ़-58.14
  • मणिपुर में कई जगहों पर वोटिंग के दौरान फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस बीच कांग्रेस ने अपने बूथ एजेंट्स को खदेड़े जाने का आरोप लगाया है। इंफाल में 5 बूथों पर हिंसा के बाद वोटिंग रोक दी गई। वहीं, मैतेई उग्रवादी समूह अरामबाई टैंगोल ने हट्टा बूथ कैप्चर कर लिया। ईवीएम मशीनें तोड़ दी।

  • दोपहर 1 बजे तक वोटिंग के अपडेट आ गए हैं। लक्षद्वीप में 29.91 फीसदी वोटिंग हुई, जो 102 सीटों में सबसे कम है। वहीं त्रिपुरा में सर्वाधिक 53.04 फीसदी वोटिंग हुई। 

  • लोकसभा चुनाव के साथ दो राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 37.53%, सिक्किम में 36.88% मतदान हुआ।

  • छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग के बीच बीजापुर के चिहका में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। वे एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। यहां पूरी खबर पढ़िए
     
  • 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 9.89 फीसदी वोट पड़े हैं। इनमें बंगाल में सबसे ज्यादा 15.09 फीसदी और अरुणाचल में 4.95 फीसदी सबसे कम वोटिंग हुई। 

  • सुबह 11 बजे तक अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19.46% वोट डाले गए। वहीं, सिक्किम विधानसभा में 21.20% मतदान हुआ। 

  • मणिपुर के विष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर ईवीएम तोड़ी गई। 
     
  • तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में डीएम और INDI गठबंधन क्लीन स्वीप करेगा। 
     
  • नागपुर में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने वोट डाला। ज्योति की उम्र 30 साल है। 18 साल की उम्र में उनकी लंबाई 2 फीट 0.3 इंच थी।

  • सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कोयंबटूर, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार में मतदान किया। बाबा रामदेव ने कहा कि हमने चिकित्सा की आजादी और एकता के लिए वोट डाला। 
     
  • 102 सीटों पर सुबह 9 बजे 9.89 फीसदी वोटिंग हुई है। जिसमें लक्षद्वीप में सबसे कम 5.59 फीसदी वोट डाले गए तो त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 15.21 फीसदी वोट डाले गए। 

  • अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सुबह 9 बजे तक अरुणाचल में 6.44 फीसदी और सिक्किम में 7.90 फीसदी वोटिंग हुई है।  

  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत परिवार के साथ देहरादून में वोट डाला। वे हरिद्वार सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

  • तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने करूर में अपना वोट डाला।

  • उत्तराखंड में एक नवविवाहित जोड़े ने पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

विदाई से पहले वोटिंग।
  • पश्चिम बंगाल के माथाभांगा में एक मतदान केंद्र के बाथरूम के अंदर सीआरपीएफ जवान का शव मिला है। सिर में चोट लगी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक वह बाथरूम में गिर गए थे। 

  • तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सलेम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि INDI गठबंधन तमिलनाडु में सभी 39 संसदीय सीटें जीतेगा। 

  • यूपी के मंत्री और पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा कि आज यहां मतदान का दिन है और प्रधानमंत्री 400 सीटें पार करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे पीलीभीत की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। कमल खिलेगा।  

  • तमिलनाडु में अभिनेता अजित कुमार ने अपना वोट तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र पर डाला

  • बीजेपी की दक्षिण चेन्नई से उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपना वोट सालिग्रामम में एक मतदान केंद्र पर डाला। तमिलनाडु में अभिनेता अजित कुमार ने अपना वोट तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र पर डाला

  • संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।
     
  • पीएम मोदी ने वोटिंग से पहले एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने 102 सीटों के मतदाताओं से वोटिंग का रिकॉर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने लिखा कि पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्व है। 

2019 में इन सीटों पर क्या थे नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने 91 सीटों पर पहले फेज में मतदान कराया था। तब भाजपा ने 31 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीट आई थी। 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ INDI गठबंधन है। यदि पहले फेज की इन 102 सीटों को मिलाकर 2019 चुनाव के नतीजे देखें तो भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

पहले चरण में इन दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा

  • महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चुनावी मैदान में हैं। 
  • अरुणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • असम की डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुनावी समर में उतरे हैं। 
  • यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।
  • जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह से है। 
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अवलर सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक ललित यादव से है। 
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर के समर में उतरे हैं। उनका मुकाबला पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से है। 
  • तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन कैंडिडेट हैं। उनका मुकाबला पूर्व मंत्री ए राजा से है।
  • चेन्नई दक्षिण सीट से पूर्व राज्यपाल तमिलिसाइर्द सौंदर्यराजन चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव से पहले उन्होंने गवर्नर पद से इस्तीफा दिया था।
  • पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से है। 

पहले चरण में इन राज्‍यों में होगी वोटिंग

राज्य संख्या  लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश 08 सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर।
राजस्थान  12 गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।
मध्‍य प्रदेश 06 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।
असम 05 काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट।
बिहार 04 औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।
महाराष्ट्र 05 रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर।
छत्तीसगढ़  01 बस्तर।
जम्मू कश्मीर 01 ऊधमपुर
अरुणाचल प्रदेश 02 अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व।
मेघालय 02 शिलांग, तुरा।
त्रिपुरा 01 त्रिपुरा पश्चिम
उत्तराखंड 05 टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार।
मिजोरम 01 मिजोरम
पुडुचेरी 01 पुडुचेरी
तमिलनाडु 39 तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी।
सिक्किम 01 सिक्किम
नगालैंड 01 नगालैंड
अंडमान और निकोबार 01 अंडमान और निकोबार
पश्चिम बंगाल 03 कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी।
मणिपुर  02 मणिपुर इनर, मणिपुर आउटर
लक्षद्वीप 01 लक्षद्वीप