कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार की घर वापसी: गृहमंत्री से मुलाकात के बाद फिर से BJP में शामिल, 8 महीने पहले छोड़ी थी पार्टी

Jagadish Shettar
X
बाएं से प्रथम- जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को दिल्ली में फिर से भाजपा जॉइन की।
Jagadish Shettar Rejoins BJP: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का कांग्रेस से मोहभंग हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 68 वर्षीय शेट्टार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में सम्मान न मिलने का दावा करते हुए कांग्रेस में चले गए थे। 

Jagadish Shettar Rejoins BJP: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का 8 महीने में कांग्रेस से मोहभंग हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 68 वर्षीय शेट्टार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में सम्मान न मिलने का दावा करते हुए अप्रैल, 2023 में कांग्रेस में चले गए थे।

शेट्टार को भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया, लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा के महेश तेंगिनाकाई ने 34,000 से अधिक वोटों से हराया। हार से बौखलाए शेट्टार ने भाजपा पर धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

कर्नाटक में भाजपा के पास मजबूत नेतृत्व नहीं
भाजपा कथित तौर पर कर्नाटक में नेतृत्व संकट का सामना कर रही है। राज्य में विभिन्न पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों में देरी के बीच शेट्टार को वापस पार्टी में लाने की कोशिश रंग लाई है। संभावना जताई जा रही है कि शेट्टार की घर वापसी से भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।

जानिए कौन हैं जगदीश शेट्टार?
जगदीश शेट्टार कर्नाटक में एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं। उन्होंने 2012 से 2013 तक कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे छह बार विधान सभा के सदस्य (MLA) रहे। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक हुबली-धारवाड़ केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है: शेट्टार
भाजपा जॉइन करने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि 'पार्टी ने मुझे पहले भी कई जिम्मेदारियां दी थीं। कुछ मुद्दों के चलते मैं कांग्रेस पार्टी में गया था। पिछले 8-9 महीनों में बहुत सारी चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे पार्टी में वापस आने के लिए कहा। येदियुरप्पा जी और विजयेंद्र जी भी चाहते थे कि मैं भाजपा में वापस आऊं। मैं इस विश्वास के साथ पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूं कि नरेंद्र मोदी जी को फिर से पीएम बनना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story