भारत में घुसपैठ से पहले मौत: पठानकोट में PAK घुसपैठिया ढेर; चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो BSF ने मार गिराया

Pathankot News
X
Pathankot News
सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है। BSF जवानों ने बुधवार (26 फरवरी) को पठानकोट सीमा में एक घुसपैठिए को मार गिराया है।

Pathankot news: सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। BSF ने बुधवार (26 फरवरी) को पठानकोट सीमा में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिया कौन है? किस मकसद से भारत में घुसना चाह रहा था? उसे किसने भेजा था? तमाम सवालों के जवाब का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध
जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने बुधवार की सुबह पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

अमृतसर में घुसपैठिए को मारा था
बीएसएफ जवान भारत की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं। BSF फोर्स घुसपैठियों पर कड़ी नजर गड़ाए हुए है। इससे पहले 10 जनवरी 2025 को जवानों ने अमृतसर के रामदास सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। घुसपैठिया बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट बधाई चीमा के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। चेतावनी के बाद भी जब वह नहीं रुका तो जवानों ने गोली मार दी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story