राज्यपाल: आशिम घोष हरियाणा, अशोक गजपति गोवा के गवर्नर; कविंदर गुप्ता बने लद्दाख के नए LG

हरियाणा, गोवा में राज्यपाल, लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल
X

हरियाणा, गोवा में राज्यपाल, लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्तियाँ कीं। प्रो. आशिम घोष, अशोक गजपति राजू और कविंदर गुप्ता को जिम्मेदारियाँ सौंपी

Governor Appointment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (14 जुलाई 2025) को तीन राज्यों में उच्चस्तरीय प्रशासनिक नियुक्तियों का ऐलान किया है। हरियाणा और गोवा को नए राज्यपाल और लद्दाख को नया उपराज्यपाल मिला। राष्ट्रपति ने ये बदलाव संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए हैं।


पद

नया अधिकारी

पिछला अनुभव

हरियाणा राज्यपाल

प्रो. आशिम कुमार घोष

भाजपा नेता, शिक्षाविद

गोवा राज्यपाल

पुष्पती अशोक गजपति राजू

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री (TDP)

लद्दाख उपराज्यपाल

कविंदर गुप्ता

पूर्व उपमुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर विधानसभा

कौन हैं प्रो. आशिम कुमार घोष?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में प्रो. आशिम कुमार घोष को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। साथ ही भाजपा के सीनियर नेता व शिक्षाविद हैं।

अशोक गजपति राजू की प्रोफाइल?

गोवा के राज्यपाल बनाए गए पुष्पती अशोक गजपति राजू मूलत: आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वह विशाखापत्तनम राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। पूर्व में नागरिक डड्यन मंत्री रहे। वह एस. श्रीधरन पिल्लई की जगह लेंगे।

कविंदर गुप्ता कौन हैं?

लद्दाख में उपराज्यपाल नियुक्त किए गए कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा के पुराने और समर्पित पदाधिकारी हैं। वह ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा की जगह लेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story